विज्ञान सामान्य ज्ञान      Publish Date : 18/03/2025

                         विज्ञान सामान्य ज्ञान

                                                                                                                                   प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

1. सामान्य परिस्थिति में वृक्ष के पत्तों की सरसराहट का डेसीबल स्तर प्रदर्शित करता है-

(अ) 100 db            (ब) 60 db

(स) 20 db             (द) 10 db

उत्तर- स

2. अपने प्रदूषकों के कारण निम्न में से कौन-सी नदी जैविक मरूस्थल के तौर पर जानी जाती है-

(अ) महानदी            (ब) दामोदर

(स) पेरियार             (द) यमुना

उत्तर- ब

3. इनडोर वायु प्रदूषण का सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रदूषक-

(अ) नाइट्रोजन डाई-ऑक्साइड    (ब) रेडॉन गैस

(स) कार्बन डाई-ऑक्साइड      (द) सल्फर डाई-ऑक्साइड

उत्तर- ब

4. निम्न में से कौन एक जल प्रदूषक नही है-

(अ) सल्फर डाई-ऑक्साइड  (ब) निकिल

(स) ताँबा               (द) जस्ता

उत्तर- अ

5. किसी जल क्षेत्र में बी. ओ. डी. (जैव ऑक्सीजन डिमांड) की अधिकता संकेत देती है कि उसका जल-

(अ) गैस प्राप्त कर रहा है।

(ब) सीवेज से प्रदूषित हो रहा है।

(स) खनिज प्राप्त कर रहा है।  

(द) एट्रोफिक है।

उत्तर- ब

6. निम्नलिखित में से कौन एक वायु प्रदूषण से सम्बन्धित नही है-

(अ) एस्बेस्टोसिस         (ब) यूट्रोफिकेशन

(स) अम्लीय वर्षा         (द) स्मॉग

उत्तर- ब

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. एरोसॉल 1µ-10µ तक के सूक्ष्म कण होते हैं।

2. यह ठोस अथवा द्रव्य दोनों ही अवस्था में हो सकते हैं।

3. यह पृथ्वी के एल्बिडों में कमी करते हैं।

4. फ्लाई एश का उत्सर्जन कोयला आधारित ताप विद्युत गृहों से होता है।

उपरोक्त कथनों में से असत्य कथन को छाँटिएं-

(अ) केवल 3 और 4      (ब) केवल 1 और 3

(स) केवल 3            (द) केवल 2 और 3

उत्तर- स

8. भूमिगत जल को दूषित करने वाले अजैविक प्रदूषक हैं-

(अ) विषाणु             (ब) आर्सेनिक

(स) शैवाल              (द) बैक्टीरिया

उत्तर- ब

9. निम्नलिखित में से कौन-सा वायु प्रदूषक ऑक्सीजन की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से रक्त के हीमोग्लोबिन में घुल जाता है-

(अ) ओजोन             (ब) पैन (PAN)

(स) कार्बन डाई-ऑक्साइड  (द) कार्बन मोनोऑक्साइड

उत्तर- द

10. अम्लीय वर्षा से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले देश-

1. कनाडा          2. फ्रांस

3. नार्वे            4. जर्मनी

नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

(अ) 3 और 4           (ब) 2 और 3

(स) 1 और 3           (द) 1 और 2

उत्तर- स

11. अपूर्ण प्रज्जवलन के कारण मोटर कार एवं सिगरेट से निकलने वाली रंगहीन गैस-

(अ) मीथेन         (ब) कार्बन मोनोआक्साइड

(स) नाइट्रस ऑक्साइड (द) कार्बन डाई-ऑक्साइड

उत्तर- ब

12. अम्ल वृष्टि का प्रमुख कारण-

(अ) सल्फर डाईऑक्साइड तथा नाइट्रस ऑक्साइड

(ब) कार्बन मोनोऑक्साइड तथा कार्बन डाई-ऑक्साइड

(स) ओजोन

(द) कार्बन डाई-ऑक्साइड तथा नाइट्रोजन

उत्तर- अ

13. एक द्वितीयक प्रदुषक है-

(अ) फ्लाई ऐश          (ब) स्मॉग

(स) सल्फर डाईऑक्साइड  (द) कार्बन मोनोऑक्साइड

उत्तर- ब

14. धुएँ में आँखों को प्रभावित करने वाला शक्तिशाली उत्तेज्य होता है-

(अ) सल्फर र्डाऑक्साइड        (ब) कार्बन डाई-ऑक्साइड

(स) परॉक्सीएसीटिल नाइट्रेट     (द) ओजोन

उत्तर- स

15. वयुमण्ड़ल में अम्लीय वर्षा के लिए उत्तरदायी गैस-

(अ) ओजोन (O3)        (ब) क्लोरो-फ्लोरोकार्बन (CFC)

(स) मीथेन (CH4)        (द) सल्फर डाई-ऑक्साइड (SO2)

उत्तर- द

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।