
सामान्य ज्ञान Publish Date : 15/02/2025
सामान्य ज्ञान
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
1. निम्नलिखित पर विचार कीजिए-
1. कार्बन डाई-ऑक्साइड
2. नाइट्रोजन के ऑकइड्स
3. सल्फर के ऑक्साइड्स
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से उत्सर्जन ऊष्मीय शक्ति संयंत्रों में कोयले के दहन से उत्सर्जित होता है/होते हैं-
(अ) केवल 1 (ब) 1, 2 और 3
(स) केवल 1 और 3 (द) केवल 2 और 3
उत्तर- ब
2. महासागरों का अम्लीय करण बढ़ रहा है। यह एक चिन्ता का विषय है-
1. कैल्शियमी पादपप्लवक की वृद्वि और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
2. परवाल-भित्ति की वृद्वि और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
3. कुछ प्राणी, जिसके डिम्भक पादपप्लवकीय होते हैं, की उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
4. मेघ-वीजन और मेघों का बनना प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
(अ) केवल 2 (ब) केवल 1 और 3
(स) केवल 1, 2 और 3 (द) 1, 2, 3 और 4
उत्तर- स
3. शरीर में घास अथवा खाने से पहुँचा सीसा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पैट्रोल में सीसे का योग प्रतिबन्धित किये जाने के बाद’ से सीसे की विषक्तता उत्पन्न करने वाले स्रोत कौन-कौन से हैं-
1. प्रगलन इकाईयां (Smelting Units)
2. पैन (कलम) और पेन्सिलें
3. पेन्ट
4. केश तेल एवं प्रशाधन सामग्रियां
निम्नलखित कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए-
(अ) केवल 1, 2 और 3 (ब) 1, 2, 3 और 4
(स) केवल 2 और 4 (द) केवल 1 और 3
उत्तर- द
4. अम्ल वर्षा किस पर्यावरण प्रदूषण का परिणाम होती हैं-
(अ) कार्बन डाई-ऑक्साइड तथा नाइट्रोजन
(ब) नाइट्रस ऑक्साइड तथा सल्फर डाई-ऑक्साइड
(स) ओजोन तथा कार्बन डाई-ऑक्साइड
(द) कार्बन मोनो-ऑक्साइड तथा कार्बन ऑक्साइड
उत्तर- ब
5. प्रकाश-रासायनिक धुम्र का बनना किसके बीच अभिक्रिया का परिणाम होता है-
(अ) NO2 के उच्च सांद्रण O2 तथा CO के बीच शाम के समय
(ब) NO, CO2 तथा NO2 के बीच निम्न ताप पर
(स) CO, CO2 तथा पैराऑक्सीएंसिटिल नाईट्रेट के बीव, सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में
(द) NO2, O2 तथा पैराऑक्सीऐसिटिल नाईट्रेट के बीच, सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में
उत्तर- द
6. पुराने और प्रयुक्त कम्प्यूटरों पर उनके पुर्जों में असंगत/अवयवस्थित निपटान क कारण, निम्लिखित में से कौन-से ई-अपशिष्ट के रूप में
पर्यावरण में निर्युक्त होते हैं-
1. कैल्शियम 2. कैडमियम
3. क्रोमियम 4. हैप्टाक्लोर
4. पारद 6. सीसा
7. प्लूटोनियम
नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुए सही विकल्प का चुनाव करें-
(अ) 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7
(ब) केवल 1, 3, 4, 6 और 7
(स) केवल 1, 2, 3, 5 और 6
(द) केवल 2, 4, 5, और 7
उत्तर- स
7. निम्न में से कौन-सा/से भारत के कुछ भागों में पेयजल में प्रदूषक के रूप में पाया जाते है-
1. आर्सेनिक 2. सोर्बिटोल (Sorbitol)
3. फ्लोराईड 4. फॉर्मेल्डिहाईड
5. यूरेनियम
नीचे दिए गए कूटो का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
(अ) केवल 1, 3 और 5 (ब) केवल 1 और 3
(स) केवल 2 और 3 (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर- अ
8. निम्नलिखित में से कौन-से कुछ महत्वपूर्ण प्रदूषक हैं, जो कि भारत के इस्पात उद्योग के द्वारा विमुक्त किये जाते हैं-
1. सल्फर के ऑक्साईड्स
2. नाईट्रोजन के ऑक्साइड्स
3. कार्बन मोनो-ऑक्साईड
4. कार्बन डाई-ऑक्साईड
नीचे दिए गए कूटो का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
(अ) केवल 1, 2, 3 और 4 (ब) केवल 1 और 4
(स) केवल 2 और 3 (द) केवल 1, 3 और 4
उत्तर- अ
9. विभिन्न उत्पादों के निनिर्माण में उद्योग द्वारा प्रर्युक्त होने वाले कुछ रासायनिक तत्वों के जैसे- कणों के बारे में कुछ चिंता है? वह क्यों-
1. ये पर्यावरण में संचित हो सकते हैं तथा मृदा एवं जल को संदूषित कर सकते हैं।
2. ये खाद्य-श्रंखला में प्रवेश कर सकते हैं।
3. ये मुक्त मूलकों के उत्पादन को विमोचित कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूटो का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
(अ) केवल 3 (ब) केवल 1 और 3
(स) केवल 1, 2 और 3 (द) केवल 1 और 2
उत्तर- स
10. हमारे देश में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) का परिकलन करने में साधारणतया निम्नलिखित वायुमंडलीय गैसों में से किसका विचार किया जाता है-
1. कार्बन डाई-ऑक्साईड
2. कार्बन मोनो-ऑक्साईड
3. नाईट्रोजन डाई-ऑक्साईड
4. सल्फर डाई-ऑक्साईड
5. मेथेन
नीचे दिए गए कूटो का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
(अ) केवल 1, 2, 3, 4 और 5
(ब) केवल 1, 4 और 5
(स) केवल 2, 3 और 4
(द) केवल 1, 2 आर 3
उत्तर- स
11. प्रदूषण की समस्याओं के समापन करने के सन्दर्भ में जैवोपचारक (Bioremedation) तकनीक का/के कौन-सा/से लाभ हैं-
1. यह प्रकृति में घटित होने वाली जैवनिम्नीकरण प्रक्रया का ही संवर्धन कर प्रदूषण को स्वच्छ करने की तकनीक है।
2. कैडमियम और सीसे (लैड) जैसी भारी धातुओं से युक्त किसी भी संदूषक को सूक्ष्मजीवों के प्रयोग में जैवोपचारण द्वारा सहज ही और पूर्ण रूप से उपचारित कियाजासकता है।
3. जैवोपचारण के लिए विशेषतः अभिस्थित सूक्ष्मजीवों को सृजित करने के लिए आनुवंशिक अभियांत्रिकी (जेनेटिक इंजिनीयरिंग) का उपयोग किया जासकता है।
नीचे दिए गए कूटो का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
(अ) केवल 1, 2 और 3 (ब) केवल 1
(स) केवल 2 और 3 (द) केवल 1 और 3
उत्तर- द
12. निम्नलिखित पर विचार कीजिए-
1. कार्बन मोनोऑक्साईड 2. मीथेन
3. ओजोन 3. सल्फर डाईऑक्साईड
फसल/जैव मात्र के अवशेषों के उपलब्ध होने के कारण वायुमण्डल में उपर्युक्त में से कौन-से विर्मुक्त होते हैं-
(अ) 1, 2, 3 और 4 (ब) केवल 1 और 4
(स) केवल 2, 3 और 4 (द) केवल 1 और 2
उत्तर- अ
13. पर्यावरण में विर्मुक्त होने वाले सूक्ष्ममणिकाओं (माइक्रोबीड्स) के विषय में अत्याधिक चिंता क्यों व्यक्त की जा रही है-
(अ) कदाचित् इनका प्रयोग खाद्य-पदार्थों में मिलावट के लिए किया जाता है।
(ब) ये इतनी छोटी होती हैं सिंचित क्षेत्रों में सकल पदार्थों के द्वारा अवशोषित की जाती हैं।
(स) यह बच्चों में होने वाले त्वचा कैंसर के लिए उत्तरदायी मानी जाती हैं।
(द) यह समुद्री परितंत्रों के लिए हिानिकारक मानी जाती हैं।
उत्तर- द
14. एल्बिडो के सन्दर्भ में सत्य कथन की पहिचान कीजिए-
(अ) खुरदरी एवं काली सतह पर एल्बिडो अधिक होता है।
(ब) एल्बिडो किसी सतह पर सौर विकिरण की मात्रा होती है।
(स) किसी सतह पर आपतित सौर विकिरण तथा सतह के द्वारा परिवर्तित सौर विकिरण का अनुपात होता है।
(द) उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर- स
15. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नही है-
प्रदूषक होने वाली बीमारी
(अ) पारा - मिनामाटा
(ब) फ्लोराइड ऑयन - अपच
(स) कैडमियम - इटाई-इटाई
(द) नाइट्रेट ऑयन - ब्लू बेबी सिन्ड्रोम
उत्तर- ब
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।