
भारत में पर्यावरणीय आंदोलन तथा विभिन्न पर्यावरणविद् एवं उनका योगदान Publish Date : 01/02/2025
भारत में पर्यावरणीय आंदोलन तथा विभिन्न पर्यावरणविद् एवं उनका योगदान
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
1. निम्नलिखित कार्यक्रमों पर विचार कीजिए-
1. बंजर भूमि का वनीकरण एवं विकास।
2. उपलब्ध वनों की कटाई एवं पुनः प्राप्ति।
3. लकड़ी के विकल्पों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य प्रकार के ईंधनों की आपूर्ति करना।
4. कीटों के द्वारा वन क्षेत्रों में होने वाले नुकसान को रोकने के लिए वृह्द स्तर पर कीटनाशकों के प्रयोग को बढ़ावा देना।
उपरोक्त में से कौन-कौन भारतीय राष्ट्रीय वन नीति में शामिल हैं-
(अ) 1, 2 तथा 3 (ब) 1, 3 और 4
(स) 2 और 4 (द) 1, 2, 3 एवं 4
उत्तर- अ
2. निम्न में से कौन-सी केन्द्रीय मंत्रालय जैव-सुरक्षा पर कार्टाजेना प्रोटोकॉल को क्रियान्वित करता है-
(अ) रासायनिक उर्वरक मंत्रालय
(ब) पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
(स) स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय
(द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर- ब
3. यदि राष्ट्रीय जल मिशन सही ढ़ंग और पूर्णरूप से लागू किया जाए तो इसका देश पर क्या प्रभाव पडेगा-
1. शहरी क्षेत्रों की जल आवश्यकताओं को आंशिक आपूर्ति अपशिष्ट जल के पुनः चक्रण के द्वारा की जा सकेगी।
2. ऐसे समुद्रतटीय श्हर जिनके पास जल का अपर्याप्त स्रोत हैं, को जल की आवश्यकताओं की आपूर्ति ऐसी समुचित प्रौद्योगिकी व्यवहार में लाकर की जा सकेंगी जो कि समुद्री जल को प्रयेग योग्य बना सकती हैं।
3. हिमालय से उद्गमित सभी नदियाँ प्रायद्वीपीय भारत की नदियों से जोड़ दी जाएंगी।
4. सरकार कृषको द्वारा भौमजल निकालने के लिए बोरिग से खोदे गए कुएँ और उनपर लगाई गई मोटर और पम्प सेट पर वहन किए गए व्यय पूरी तरह से वहन करेगी।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
(अ) कवल 1 तथा 2 (ब) केवल 1
(स) केवल 3 तथा 4 (द) 1, 2, 3 तथा 4
उत्तर- अ
4. राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण (NBA) भारत में कृषि संरक्षण में किस प्रकार से सहायक है-
1. छठ। जैव चोरी को रोकता है तथा परंपरागत आनुवांशिक संसाधनों का संरक्षण करता है।
2. छठ। जैव कृषि पादपों के आनुवांशिक संसाधन पर चल रहे वद्यैज्ञानिक अनुसंधान को प्रत्यक्ष निगरानी (मॉनिटर) का निरीक्षण करता है।
3. छठ। की अनुशंसा के बिना आनुवांशिक/ जैविक संसाधनों से सम्बन्धित बौद्विक सम्पदा अधिकार हेतु आवेदन नही किया जा सकता।
उपरोक्त में से सही कथन है-
(अ) केवल 2 तथा 3 (ब) केवल 1 तथा 3
(स) 1, 2 तथा 3 (द) केवल 1
उत्तर- ब
5. राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम 2010 भारतीय संविधान के अनुरूप अधिनियमित हुआ था/हुए थे-
1. स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार के अनुरूप अनुच्छेद-21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार का अंग माना जाता है।
2. अनुच्छेद-275 (आई) के अंतर्गत अनुसूचित जन-जातियों के कल्याण हेतु अनुसूचित क्षेत्रों में प्रशासन का स्तर बढ़ाने के लिए प्रावधानिक अनुदान के अनुरूप।
3. अनुच्छेद-243 (ए) के अंतर्गत उल्लिखित ग्राम सभा की शक्तियों और कार्यों के अनुरूप।
निम्न कूटों के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए-
(अ) 1 तथा 3 (ब) 2 तथा 3
(स) 1, 2 तथा 3 (द) केवल 1
उत्तर- द
6. पर्यावरणीय संवेदी क्षेत्र’ के संदर्भ में सत्य कथन है-
1. पर्यावरणीय संवेदी क्षेत्र वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत घोषित किए जाते हैं।
2. ‘पर्यावरण संवेदी क्षेत्र’ घोषित करने का उद्देश्य इन क्षेत्रों में कृषिगत गतिविधियों के अलावा अन्य सभी प्रकार की मानवीय बतिविधियों को निरूद्व करना है।
नीचे दिए गए कूटों में से सही विकल्न का चयन कीजिए-
(अ) केवल 1 (ब) केवल 2
(स) इनमें से कोई नही (द) अ तथा ब दोनों
उत्तर- स
7. जेनेटिक इंजिनियरिंग अनुमोदन समिति का गठन निम्नलिखित में से किसके अधीन किया गया है-
(अ) वन्य जीव (सरक्षण अधिनियम,1972)।
(ब) नवीकरण (संरक्षण अधिनियम, 1986)।
(स) साल के भौगोलिक उपदर्शन (रजिष्ट्रीकरण और संरक्षण), अधनियम 1999
(द) खाद्य-सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006
उत्तर- ब
8. निम्न में से कौन सी ‘गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण’ (NGRBA) की प्रमुख विशेषता है-
1. नदी बेसिन, योजना एवं प्रबन्धन इकाई।
2. राष्ट्रीय स्तर पर नदी संरक्षण प्रयासों की अगुवाई करना।
3. छळत्ठ। का अध्यक्ष क्रमानुसार उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से हुआ है, जिनसे होकर गंगा नी बहती है।
सही उत्तर का चयन कीजिए-
(अ) 1, 2 तथा 3 (ब) केवल 1 और 3
(स) केवल 2 और 3 (द) केवल 1 और 2
उत्तर- द
9. निम्न में से कौन-सा/से भारत सरकार के हरित भारत मिशन के उद्देश्य को सर्वश्रेष्ठ रूप से वर्णित करता है/करते हैं-
1. ‘हरित लेखाकरण’ (Green Acconutancy) को अमल में लाना।
2. कृषि उत्पाद के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति को आरम्भ करना जिससे भविष्य में सभी के लि खाद्य-सुरक्षा सुनिश्चित हो सकें।
3. वन आच्छादन की पुर्नप्राप्ति और संवर्द्वन करना तथा अनुकूलन एवं न्यूनीकरण के संयुक्त उपयों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर प्रदान करना।
नीचे दिए गए कूटों के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए-
(अ) केवल 3 (ब) केवल 1
(स) केवल 2 और 3 (द) कोई नही
उत्तर- अ
10. निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. संकटपूर्ण वन्यजीव पर्यावास की परिभाषा वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत समाविष्ट है-
2. भारत मेें प्रथम बार बैगा (जनजाति) को पर्यावास के अधिकार प्रदान किए गए।
3. केन्द्रीय पर्यावरणीय एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत के किसी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए पर्यावास अधिकारपर अधिकारिक रूप से निर्णय लेता है और उसकी घोषणा करता है।
उपरोक्त कथनों में से सही कथन है/हैं-
(अ) 1, 2 और 3 (ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 2 और 3 (द) केवल 3
उत्तर- ब
11. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड (CPCB) से किस प्रकार से अलग है-
1. छळज् का गठन अधिकरण के तहत हुआ, जबकि CPCB का गठन सरकार के कार्यपालक के आदेश पर किया गया है।
2. छळज् पर्यावरणीय न्याय प्रदान करता है तथा उच्च न्यायालयों में कुओं/झरनों तथा तालाबों की स्वच्छता को बढ़ावा देता है तथा इसका उद्देश्य देश में वायुमण्डल में सुधार करना है।
उपरोक्त कथनों में से सही कथन है/हैं-
(अ) केवल 2 (ब) केवल 1
(स) इनमें से कोई नही (द) अ तथा ब दोनों
उत्तर- अ
12. भारत में निम्नलिखित में से, किसमें एक महत्वपूर्ण विशेषता के रूप में ‘विस्तारित उत्पादक दायित्व’ प्रारम्भ किया गया था-
(अ) खाद-सुरक्षा और मानक विनियम, 2011
(ब) ई-अपशिष्ट (प्रबन्धन और हस्तन) नियम, 2011
(स) पुनर्चक्रित प्लास्टिक (निर्माण एवं उपयोग) नियम, 1999
(द) जैव चिकित्सा अपशिष्ट (प्रबन्ध और हस्तन) नियम, 1998
उत्तर- ब
13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. रामसर सम्मेलन के अनुसार, भारत के राज्यक्षेत्र की सभी आर्द्र भूमियों को बचाना और संरक्षित बनाए रखना भारत सरकार के लिए अभिदेशात्मक है।
2. आर्द्र भूमि (संरक्षण एवं प्रबन्धन) नियम, 2010, भारत सरकार ने रामसर सम्मेलन को संस्तुतियों के आधार पर बनाए थे।
3. आर्द्र भूमि (संरक्षण एवं प्रबन्धन) नियम, 2010, आर्द्र भूमियों के अपवाह क्षेत्र या जल-ग्रहण क्षत्रो को भी सम्मिलत किया जाता है, जैसा कि प्राधिकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
(अ) 1, 2 और 3 (ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 2 और 3 (द) केवल 3
उत्तर- द
14. निम्नलिखत कथनों पर विचार कीजिए-
1. विधि के अनुसार, प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबन्धन एवं योजना प्राधिकरण, राष्ट्रीय तथा राज्य, स्तर पर ही होते हैं।
2. प्रतिपूरक वनीकरण विधि अधिनियम, 2016 के अधीन चलाये गये प्रतिपूरक वनीकरण कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता अनिवार्य (मैन्डेटरी) है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
(अ) केवल 2 (ब) केवल 1
(स) इनमें से कोई नही (द) अ तथा ब दोनों
उत्तर- ब
15. निम्नलिखत कथनों पर विचार कीजिए- पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 भारत सरकार को सशक्त करता है कि
1. यह पर्यावरण संरक्षण की प्रक्रिया में लोक सहभागिता की आवश्यकता का और इसे हासिज करने की प्रक्रिया और रीति का विवरण प्रस्तुत करें।
2. यह विभिन्न स्रोतों से पर्यावरणीय प्रदूषकों के उत्सर्जन या विसर्जन के मानक निर्धारित करें।
(अ) केवल 2 (ब) केवल 1
(स) इनमें से कोई नही (द) अ तथा ब दोनों
उत्तर- अ
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।