
अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन और शिखर सम्मेलन Publish Date : 28/01/2025
अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन और शिखर सम्मेलन
Professor R. S. Sengar
1. मरूस्थलीयकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Comvention to Combat Desertification) का/के क्या महत्व है-
1. इसका उद्देश्य नव-प्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अन्तर्राष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्यवाही को प्रोत्साहित करता है।
2. यह विशेष/विशिष्ट रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रों पर केन्द्रित होता है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रों को वित्तीय संसाधनों के बड़े भाग का नियतन (Allocation) सुलभ कराता है।
3. यह मरूस्थलीयकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु उर्घ्वगामी उपागम (बॉटम अप एप्रोच) के लिए प्रतिबद्व है।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
(अ) केवल 1 और 3 (ब) केवल 1
(स) 1, 2 और 3 (द) केवल 2 और 3
उत्तर- अ
2. अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (Intenbed Nationally Determined Contributions) पद को कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है-
(अ) युद्व प्रभावित मध्य-पूर्व के शरणार्थियों के पुनवर्रास के लिए यूरोपीय देशों के द्वारा दिए गए वचन।
(ब) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (Asian Infrastructure Investment Bank) की स्थापना करने में सदस्य राष्ट्रों द्वारा किया गया पूँजी योगदान।
(स) जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विश्व के देशों के द्वारा बनाई गई कार्य-योजना
(द) धारणीय विकास लक्ष्यों के बारे में विश्व के देशों के द्वारा बनाई गई कार्य-योजना।
उत्तर- स
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. धारणीय विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals) पहली बार वर्ष 1972 में एक वैश्विक विचार मण्डल (थिंक टैंक) ने जिसे ‘क्लब ऑफ रोम’ कहा जाता था, प्रस्तावित किए थे।
2. घारणीय विकास लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्राप्त किए जाने हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
(अ) केवल 2 (ब) केवल 1
(स) इनमें से कोई नही (द) अ तथा ब दोनों
उत्तर- अ
4. वर्ष 2015 में (UNFCC) बैठक में हुए समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं-
1. इस समझौते पर UN के सभी सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किए और यह वर्ष 2017 से लागू हो चुका है।
2. यह समझौता ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को सीमित करने का लक्ष्य रखता जिसमें इस सदी के अंत तक वैश्विक तापमान की वृद्वि उद्योग पूर्व स्तर (PER–Industrial Levels) से 20 सें0 या कोशिश करें कि 1.50 सें0 भी अधिक न होने पाए।
3. विकसित देशों ने वैश्विक तापन में अपनी एतिहासिक जिम्मेदारियों को स्वीकार किया और जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विकासशील देशों की सहायता के लिए वर्ष 2020 से प्रतिवर्ष एक हार अरब डॉलर देने के प्रति अपनी प्रतिबद्वता जताई है।
नीचे दिए गए कूटों के आधार पर सही विकल्प का चयन करें-
(अ) केवल 2 और 3 (ब) 1, 2 और 3
(स) केवल 1 और 3 (द) केवल 2
उत्तर- द
5. समाचारों में कभी-कभी दिखने वाले ‘एजेण्डा-21’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह धारणीय विकस के लिए एक वैश्विक कार्य -योजना है।
2. वर्ष 2002 में जोहान्सबर्ग में आयोजित धारण्ीय विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन (World Summit on Sustainable Development)
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
(अ) केवल 2 (ब) केवल 1
(स) इनमें से कोई नही (द) अ तथा ब दोनों
उत्तर- ब
6. ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल (Greenhouse Gas Protocol) क्या है-
(अ) यह विश्व बैंक द्वारा घोषित बहुपक्षीय REDO पहलों में से एक है।
(ब) यह वर्ष 2022 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सजैन को एक विनिर्दिष्ट स्तर तक कम करने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य देशों द्वारा अनुसमर्पित एक अंतःसरकारी समझौता है।
(स) यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और परितंत्र अनुकूली प्रोद्यौगिकियों को अपनाने हेतु विकासशील देशों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक पहल है।
(द) यह सरकार और व्यवसाय को नेतृत्व प्रदान करने वाले व्यक्तियों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को समझने, परिणाम निर्धारित करने एवं प्रबन्धन हेतु एक अंर्राष्ट्रीय लेखाकरण साधन (International Accounting Tool) है।
उत्तर- द
7- REDO+ प्रोग्राम की समुचित अभिकल्पना (Proper Design) और प्रभावी कार्यान्वयन महत्वपूर्ण रूप से योगदान प्रदान कर सकते हैं।
उपर्युक्त के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
1. जैव विविधता का संरक्षण करने में।
2. वन्य पारिस्थितिकी की समुत्थानशीलता में।
3. गरीबी को कम करने में।
नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही विकल्प का चुनाव कीजिए-
(अ) 1, 2 और 3 (ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 3 (द) केवल 1 और 2
उत्तर- अ
8. परितंत्र एवं जैव-विविधता का अर्थतंत्र (The Economics of Ecosystem and Biodiversity) नामक पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं-
1. यह एक पहल है, जिसकी मेजबानी UNEP, IMF एवं विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) करते है।
2. यह एक विश्वव्यापी पहल है, जो जैव- विविधता के आर्थिक लाभों के प्रति ध्यान आर्षित करने पर केन्द्रित है।
3. यह एक ऐसा उपगत प्रस्तुत करता है, जो कि परितंत्रों और जैव विविधता के मूल्यों की पहिचान, निदर्शन और अभिग्रहण में निर्णयकर्ताओ की सहायता कर सकता है।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए-
(अ) 1, 2 और 3 (ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 3 (द) केवल 1 और 2
उत्तर- ब
9. निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के हरित भारत मिशन (Green India Mission) के उद्देश्य को सर्वोत्तम रूप से प्रस्तुत करता है/करते हैं-
1. पर्यावरणीय एवं लागतों को केन्द्र एवं राज्य सरकारों के बजट में सम्मिलत करते हुए एद्द्वारा ‘हरित लेखाकरण’ (Green Accountancy) को अमल में लाना।
2. कृषि उत्पादों के संवर्द्वन हेतु द्वितीय हरित क्राँति कोआरम्भ करना, जिसमें भविष्य में सभी के लिए खाद्य-सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।
3. वन आच्छादन को पूर्वप्राप्ति और संवर्द्वन करना तथा अनुकूलन (Adaption) एवं न्यूनीकरण (Mitigation) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना।
नीचे दिए गए कूटों के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए-
(अ) 1, 2 और 3 (ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 1 (द) केवल 3
उत्तर- द
10. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
कभी-कभी समाचारों में उनका मूल स्रोत
देखे जानें वाले शब्द
1. एनेक्स-1 देशः कार्टाजेना प्रोटोकॉल
2. प्रमाणित उत्सर्जनः नागोया प्रोटोकॉल
कटौतियां (Certified Emissions Reducation)
3. स्वच्छ विकास क्रियाविधि: क्योटो प्रोटोकॉल (Clean Development Mechanisms)
उपर्युक्त कौन-सा/से यग्म सुम्मेलित है/हैं-
(अ) 1, 2 और 3 (ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 1 (द) केवल 3
उत्तर- द
11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. अल्पजीवी जलचायु प्रदूषकों को न्यूनीकृत करने हेतु जलवायु एवं स्वच्छ वायु गठबन्धन (Clean air and Climate Coalation), G–20 समूह के देशों की एक अनोखी पहल है।
2. CCAC मीथेन, काला कार्बन एवं हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बनों पर धन केन्द्रित करता है।
उपर्युक्त कथ्नों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
(अ) केवल 2 (ब) केवल 1
(स) इनमें से केोई नही (द) अ तथा ब दोनों
उत्तर- अ
12. ‘‘भूमण्डलीय जलवायु परिवर्तन सन्धि’’ (Global Climate Change Alliance) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
1. यह यूरोपीय संघ की पहल है।
2. यह लक्ष्याधीन (Targeted) विकासशील देशों को उनकी विकास नीतियों और बजटों के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन के एकीकरण हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
3. इसका समन्वय विश्व संसाधन संस्थान (World Resources Institute) और भारतीय विकास हेतु विश्व व्यापार परिषद (World Business Council for Sustainable Development) द्वारा किया जाता है।
नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही विकल्प का चयन करें-
(अ)1, 2 और 3 (ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 3 (द) केवल 2 और 3
उत्तर- ब
13. ‘‘वाणिज्य में प्राणीजात एवं वनस्पतिजात के व्यापार-सम्बन्धी विशलेषण (Trade Related Analysis of Funna and Flora in Commerce–TRAFFIC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1- TRAFFIC, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अंतर्गत एक ब्यूरो है।
2- TRAFFIC, का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि वन्य पादपों और जन्तुओं के व्यापार से प्रकृति के संरक्षण को काई खतरा न हो।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-स/से कथन सही है/हैं-
(अ) केवल 2 (ब) केवल 1
(स) अनमें से कोई नही (द) अ तथा ब दोनों
उत्तर- अ
14. हरित अर्थव्यवस्था पर कार्यवाई के लिए, भागीदारी (पी.ए.जी.ई.) (P.A.G.E.) जो अपेक्षाकृत हरित एवं और अधिक समावेशी अर्थव्यवस्था की ओर देशों के संक्रमण में सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक और क्रियाविधि है जो आविर्भूत हुई-
(अ) नई दिल्ली में वर्ष 2016 के विश्व संधारणीय विकास शिखर सम्मेलन में।
(ब) पेरिस में वर्ष 2013 के जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमर्वक कन्वेन्शन में।
(स) रियो डी जेनेरियो में वर्ष 2012 के संधारणीय विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में।
(द) जोहान्सगबर्ग में वर्ष 2002 के संधारणीय विकास के पृथ्वी सम्मेलन में।
उत्तर- स
15. ‘जलवायु-अनुकूली कृषि के लिए वैश्विक सहबंध’ (Global Alliance for Climate–Smart Agriculture (GACSA) के संदर्भ में, निम्नलिखि में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-1- GACSA, 2015 में पेरिस में आयोजित जलवायु शिखर सम्मेलन का एक परिणाम है।
2- GACSA में सदस्यता से कोई बंधनकारी दायित्व उत्पन्न नही होता है।
3- GACSA के निर्माण में भारत की सार्थक भूमिका रही थी।
नीचे दिए गए कूटों क आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए-
(अ) 1, 2 और 3 (ब) केवल 1 और 3
(स) केवल 2 (द) केवल 2 और 3
उत्तर- स
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।