
आलू को अंकुरित होने से बचाने के उपाय Publish Date : 08/10/2026
आलू को अंकुरित होने से बचाने के उपाय
प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं श्रीमति सरिता सिंह
भारतीय रसोई में आलू का उपयोग एक बड़े पैमाने पर किया जाता है, फिर चाहे आलू पराठे बनाना हो या फिर रायता और लगभग हर डिश को बनाने के लिए आलू का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में कभी-कभी क्या होता है महिलाएं अधिक मात्रा में आलू खरीद लेती है, लेकिन वह आलू को सही तरीके से स्टोर नहीं कर पाती है और इसके चलते आलू जल्दी ही अंकुरित होकर खराब हो जाते हैं। आज की अपनी इस पोस्ट में आपको बताने जा रहे हैं आलू को स्टोर करने के कुछ आसान टिप्स, जो आप आलू को स्टोर करने के लिए अपनाकर आलओं को अंकुरित होकर खराब होने से बचा सकते हैं।
आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए इन तरीकों से करें स्टोर
फिलहाल देश के कई इलाकों में नमी वाला मौसम चल रहा है और ऐसे में रसोई में रखी सब्जियों को अधिक नुकसान होता है। विशेष रूप से आलू, जिसका उपयोग भारतीय रसोई में बड़े पैमाने पर किया जाता है। सबुह के नाश्ते में आलू के पराठे तो शाम में आलू का रायता और इसकी सब्जी के अलावा भी कई अन्य व्यंजन बनाएं जाते हैं। लेकिन कई बार महिलाएं आलू की खरीद अधिक मात्रा में कर लेती है और स्टोर सही से नहीं करती है, जिसके बाद आलू बेहद ही जल्दी अंकुर होकर खराब होना शुरु हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप आलू को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से जानिए आलू को स्टोर करने के सही तरीके। आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर-
हवादार बर्तन या थैली का करें उपयोग
अगर आप अपने घर की रसोई में आलू को स्टोर करने जा रही है, तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि आलू को हमेशा हवादार (Breatheable) कंटेनर जैसे जूट के बोरे, पेपर बैग या जालीदार (डमेी) टोकरी में ही स्टोर करें। साथ ही आलू को स्टोर करते समय आप प्लास्टिक की थैली या बंद डिब्बे का उपयोग नहीं करें, क्योंकि इससे आलू में नमी जाती है और आलू जल्दी ही सड़ना शुरु हो जाते हैं।
ठंडे और अंधेरे स्थान पर करें स्टोर
अक्सर देखा जाता है कि लोग बाजारों से आलू की खरीद कर उनको रसोई में ऐसे ही टोकरी में अन्य सब्जी के साथ रख देते हैं, जिससे आलू में नमी आ जाती है और आलू खराब होना शुरु हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप आलू स्टोर कर रहे हैं, तो आलू को हमेशा किसी ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह जैसे पैंट्री या स्टोररूम में ही स्टोर करें और तापमान 4°ब् से 10°ब् के बीच ही बनाकर रखना चाहिए, ताकि आलू खराब होने से बव सकें। इसके साथ ही आलू को सीधी धूप या तेज रोशनी के सम्पर्क में आने से बचाना आवश्यक है, क्योंकि रोशनी से आलू में हरापन और अंकुर निकलने लगते हैं और इससे आलू खराब होना शुरु हो जाते हैं।
प्याज और आलू को अलग-अलग रखें
आलू और प्याज को एक ही टोकरी या कंटेनर में रखना भी एक आम गलती है। इन दोनों को अलग-अलग जगह रखना ही अधिक बेहतर होता है, क्योंकि एक साथ रखने पर उनके आसपास नमी और गैसों का प्रभाव स्टोरेज पर पड़ सकता है। अगर घर में आलू और प्याज दोनों ज्यादा मात्रा में रखे जाते हैं, तो इन्हें रखने के लिए अलग-अलग एवं हवादार स्थान का चुनाव करना चाहिए।
आलू को कब खाएं और कब फेंकें

अधिकतर घरों में देखा जाता है कि काफी लोग अंकुरित और हरे आलू का सेवन भी कर लेते हैं, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। ऐसे में आप सुरक्षित आलू की पहचान कर सकते हैं। यदि आलू अंदर से सख्त है, उस पर छोटे-छोटे अंकुर हैं और वह हरा या सिकुड़ा हुआ नहीं है, तो आप उसके अंकुर वाले हिस्से (आंखों) और हरे भाग को बहुत गहराई से काटकर हटाकर, छिलका उतारकर आप इसका उपयोग कर सकते है। इसके अतिरिक्त अगर आलू में से कोई किसी प्रकार की गंध आ रही है और अंकुर अधिक मात्रा में निकल आए है तो ऐसे आलू का सेवन करने से बचना ही उचित रहता है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।