
सवाल आपके जवाब डॉ0 सेंगर के Publish Date : 16/09/2026
सवाल आपके जवाब डॉ0 सेंगर के
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
सवालः मैंने अभी 12वीं के एग्जाम दिए हैं। एग्रीकल्चर मार्केट पर प्रोजेक्ट तैयार करना चाहती हूं। मुझे किस तरह का कोर्स करना चाहिए?
जवाबः फिलहाल तो आप ग्रेजुएशन स्तर के ही किसी कोर्स में ऐंडमिशन लेने पर विचार करें। इसमें बीबीए (एग्रीकल्चर) कोर्स भी अच्छा विकल्प हो सकता है। मराठवाड़ा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (कृषि नगर, परभनी, महाराष्ट्र) सहित अन्य जगहों पर भी यह कोर्स संचालित किया जाता है। कोर्स के दौरान आप एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट तैयार करने के सपने को साकार कर सकती हैं।
सवालः बीबीए के बाद एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) कर रहा हूं और साथ में जर्मन लैंग्वेज भी सीख रहा हूं। क्या मैं सही दिशा में हूं?
जवाबः इस समय आपको एमबीए में अच्छे मार्क्स लाने और जर्मन लैंग्वेज पर पूरी कमांड हासिल करने पर ध्यान फोकस रखना चाहिए। कोर्स के दौरान अच्छे ऑर्गनाइजेशन में इंटर्नशिप भी सर्च करें। विश्वास रखें, आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।
सवालः मैं संगीत में मास्टर्स डिग्री कर रहा हूं। गायन अच्छा कर लेता हूं। इसके अतिरिक्त पीएचडी की भी तैयारी कर रहा हूं। मेरे लिए और क्या करना ठीक रहेगा?
जवाबः इस समय आपको एमबीए में अच्छे मार्क्स लाने और जर्मन लैंग्वेज पर पूरी कमांड हासिल करने पर ध्यान फोकस रखना चाहिए। कोर्स के दौरान अच्छे ऑर्गनाइजेशन में इंटर्नशिप भी सर्च करें। विश्वास रखें, आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।
सवालः मैं संगीत में मास्टर्स डिग्री कर रहा हूं। गायन अच्छा कर लेता हूं। इसके अतिरिक्त पीएचडी की भी तैयारी कर रहा हूं। मेरे लिए और क्या करना ठीक रहेगा?
जवाबः प्रयास करते रहना चाहिए। इससे आपकी पहचान तो बनेगी ही, साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
सवालः सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के इंजीनियरिंग कोर्स के लिए लोन लेने की प्रक्रिया क्या है?
जवाबः सरकारी बैंकों से आपको रियायती ब्याज दरों पर एजुकेशनल लोन मिल सकता है।
सवालः इस वर्ष दसवीं की परीक्षा दी है। 11वीं में शॉर्टहैंड विषय लेने का मन है। इस आधार पर कॅरियर में क्या स्कोप है?
जवाबः शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग ट्रेनिंग के बाद आप डीटीपी ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट (पीए) आदि की जॉब्स कर सकते हैं। अगर बेहतर जॉब पानाचाहते हैं, तो बारहवीं के बाद सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस ऐंड ऑफिस मैनेजमेंट का डिप्लोमा कर लें। यह आपके लिए काफी उपयोगी होगा।
सवालः इस साल बारहवीं के एग्जाम दिए हैं। अभी उम्र कम होने के कारण मैं पीएमटी प्रवेश परीक्षा नहीं दे सकती। क्या अभी से कोचिंग लेना ठीक रहेगा?
जवाबः इस साल पीएमटी की तैयारी में पूरा ध्यान लगाएं और अगले साल मैरिट में स्थान पाकर टॉप मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लें। कोचिंग में अनुभवी टीचर्स से आपको उपयोगी टिप्स मिलेंगे।
लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।