
ब्रेडा यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज छात्रवृत्ति Publish Date : 28/04/2026
ब्रेडा यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज छात्रवृत्ति
ब्रेडा यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (नीदरलैंड) द्वारा छात्रवृत्ति-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह छात्रवृत्ति विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा, संस्कृति और विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से स्नातक स्तर पर पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को प्रदान की जाती है।

इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए आवेदक का शैक्षणिक प्रदर्शन उत्कृष्ट होना चाहिए, अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए और ब्रेडा यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज के किसी स्नातक कार्यक्रम मंए प्रवेश का आधिकारिक प्रस्ताव प्राप्त होना चाहिए। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रों को 5,000 यूरो की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
