कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन-2026      Publish Date : 22/03/2026

कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन- 2026

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के द्वारा संयुक्त चिकित्सा सेवा परक्षा (कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन)-2026’ के लिए उम्मीद्वारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर सहित 1358 पदों पर नियुक्ति की जानी है। आवेदन करने के इच्छुक एमबीबीएस डिग्रीधारक उम्मीद्वार इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्कः

परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 200 रूपये का भुगतान ऑनलाइन अथवा भारतीय स्टेट बैंक की किसी शाखा में नकद जमा करना होगा। इसके लिए एस/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

                                    

यूपीएससी की इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीद्वारों को एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

वेतन मानः 56,100 से 1,77,500 रूपये तक है।

आयु सीमाः केन्द्रीय स्वास्थ्य सेवा के लिए उम्मीद्वारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष और अन्य पदों के लिए 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 10 अगस्त, 2026 के आधार पर की जानी है।

अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को 05 वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए 03 वर्ष तथा दिवयंग उम्मीद्वारों के लिए 10 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

चयन प्रक्रियाः लिखित परीक्षा और साक्षात्कार/व्यक्तिगत परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीद्वारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन करने की प्रक्रियाः लोक संघ आयोग की वेबसाइट पर लॉगइन करें, इसके होमपेज पर “Examinations” सेक्शन के ‘View Examinations Notices’ विकल्प पर क्लिक करें।

अब खुलने वाले पेज पर ‘Medical Services Examination, 2026’ नोटिफिकेशन के आगे पीडीएफ पर क्लिक करें।

नए पेज पर नोटिफिकेशन खुल जाएगी। इसे पढ़कर अपनी योग्यता की जांच करें।

होम पेज पर जाकर ‘Account’ पर क्लिक करें।

अब खुलने वाले पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और क्रिएट पासवर्ड पर क्लिक करें।

इसके बाद होमपेज पर आएं और ‘for Examination’ पर क्लिक कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें।