ग्रीष्मकालीन कानूनी इंटर्नशिप      Publish Date : 30/12/2025

                      ग्रीष्मकालीन कानूनी इंटर्नशिप

अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण कानून केन्द्र के द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रीष्मकालीन कानूनी इंटर्नशिप कार्यक्रम, यूएस 2026 स्नातकोत्तर स्तर के कानून के छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रों को अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण कानून में अपने कौशल को विकसित करने का शानदार अवसर प्रदान करता है। इंटर्नशिप की अवधि के दौरान उम्मीद्वार का किसी स्नाकोत्तर विधि डिग्री (जेडी, एलएलएम) अथवा समकक्ष व्यवसायिक योग्यता वाले पाठ्यक्रम में नामांकित होना अनिवार्य है।

                                                              

इसके अतिरिक्त, स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों या कार्य अनुभव के माध्यम से अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण या मानवाधिकार कानून का पूर्व अनुभव होना भी आवश्यक है।

चयनित उम्मीद्वरों को 2,600 अमेरिकी डॉलर का मासिक वजीफा भी मिलेगा। आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीद्वार इसके अधिकारिक लिंकः cielorg.bamboohr.com/careers/116 पर जाकर ऑनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।