टाटा एआईए पारस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26      Publish Date : 24/12/2025

            टाटा एआईए पारस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा टाटा एआईए पारस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी छात्रों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह स्कॉलरशिप ट्रांसजेंडर छात्रों, दिव्यांग जन और एससी/एसटी समुदाय के विद्यार्थियों के लिए खुली है।

आवेदन के लिए आवश्यक है कि आवेदक कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, अकाउंटिंग और फाइनेंस, बैंकिंग, इंश्योरेंस, मैनेजमेंट, डाटा साइंस, स्टैटिस्टिक्स, रिस्क मैनेजमेंट, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीबीआई, 'बीए आदि पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हों।

इसके अलावा, छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय 5,00,000 रुपये से कम या बराबर होनी चाहिए। चयनित छात्रों को प्रति वर्ष 15,000 रुपये. की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि- 31 दिसंबर, 2025

आवेदन लिंक:- tinyurl.com/mptaz9f7