राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 के परिणाम घोषित      Publish Date : 29/10/2025

                       राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 के परिणाम घोषित

                                                                                                                                                                                               प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इसके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश ने बताया कि, उक्त प्रतियोगिता के लिए अनुमन्य 07 संवर्ग जैसे कि शीघ्र पौधा, सामान्य पौधा, ड्रिप विधि से सिंचाई पौधा, पेड़ी तथा युवा गन्ना किसान पौधा एवं पेड़ी संवर्ग के अन्तर्गत सम्पूर्ण प्रदेश से कुल 1318 आवेदन प्राप्त हुए थे। विभाग के द्वारा नामित किए गए कटाई अधिकारियों से प्राप्त परिणामों के आधार पर प्रदेश के किसानों को प्रदेश स्तर पर विजयी घोषित किया गया है।

                                                                 

आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश ने बताया कि विजेता घोषित किए गए गन्ना किसानों ने वैज्ञानिक कृषि पद्वतियों, उन्न्त बीज, ड्रिप विधि से सिंचाई के जैसी तकनीकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन का उच्चतम उत्पादन प्राप्त किया है। शीघ्र पौधा संवर्ग में श्री ज्योति प्रकाश सिंह पुत्र श्री बाबा सिंह ग्राम छत्तापुर, जोन अजबापुर जनपद लखीमपूर-खीरी ने 2509 कुं./हे. की उपज प्राप्त कर प्रथम विजेता एवं श्री संतकुमार वर्मा पुत्र श्री किशुन, ग्राम ओसरी, जोन अजबापुर, जिला लखीमपुर-खीरी ने 2441 कुं./हे0 का उत्पादन प्राप्त कर द्वितीय एवं श्री अनुराग शुक्ला पुत्र श्री करूणा शंकर, गाम उधरनपुर, जोन लोनी, जिला हरदोई ने 2011 कुं./हे0 की उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

सामान्य पौधा संवर्ग के अन्तर्गत किसान श्री कृष्ण कुमार पुत्र श्री मुरारी लाल, ग्राम फजलपुर जोन बडौत, जिला बागपत ने 1146 कुं./हे. की उपज प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं किसान धनन्जय सिंह पुत्र श्री शिव सिंह ग्राम जुआ, जोन मिझौड़ा, जिला अम्बेडकर नगर के द्वारा 1100 कुं./हे. की उपज प्राप्त करने पर द्वितीय और किसान श्री कपिल कुमार, पुत्र श्री विक्रम, ग्राम कुण्ड़ा, जोन मवाना, जिला मेरठ के द्वारा 1059 कुं./हे. का उत्पादन प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता के पेड़ी फसल संवर्ग के अन्तर्गत किसान श्री ब्रजेश कुमार शर्मा पुत्र श्री वीरेन्द्र कुमार शर्मा, ग्राम परमावाला, जोन धामपुर, जिला बिजनौर ने 1985 कुं./हे. का उत्पादन लेकर प्रथम स्थान पर काबिज हुए। किसान श्री देवेन्द्र सिंह, पुत्र श्री तिलक राम सिंह, ग्राम टिटोली, जोन शामली, जिला शामली, 1980 कुं./हे. उत्पादन प्राप्त कर द्वितीय तथा किसान सत्य प्र्रकाश पुत्र श्री मुन्शी, ग्राम सल्फा, जोन शामली, जिला शामली 1942 कुं./हे. की उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहें।

इस सन्दर्भ में विभाग के द्वारा बताया गया कि गन्ने के उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्वि हेतु इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ड्रिप सिंचाई संवर्ग को भी शामिल किया गया है जिसे अन्तर्गत किसान री प्रमेन्द्र राणा पुत्र श्री कंवरवीर सिंह, ग्राम खेड़ीकरमू, जोन शामली, जिला शामली 1964 कुं./हे. की उपज प्राप्त कर प्रथम, श्री भुवनेश्वर कुमार पुत्र श्री बनवारी लाल, ग्राम करियारी, जोन अनूप शहर, जिला बलन्दशहर, द्वितीय एवं किसान श्री मनीष कुमार पुत्र श्री तेज सिंह, ग्राम पुरबालियान, जोन मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर ने 1528 कुं./हे. उत्पादन प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

ड्रिप विधि से सिंचाई, पेड़ी फसल संवर्ग में किसान श्री ब्रहमानन्द पुत्र श्री ओम प्रकाश, ग्राम देल्हैरा, जोन मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर ने 1633 कुं./हे. की उपज प्राप्त कर द्वितीय और किसान श्री नैपाल पुत्र श्री अतर सिंह, ग्राम बसेड़ा, जोन खाईखेड़ी, जिला मुजफ्फरनगर ने 1407 कुं./हे. गन्ने का उत्पादन प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

बताया गया कि युवा गन्ना किसान पौधा संवर्ग में किसान श्री मोहित त्यागी पुत्र श्री भारत सिंह, ग्राम मंहमूदपुरी, जोन धामपुर, जिला बिजनौर ने 1529 कुं./हे. का उत्पादन प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं इसी संवर्ग में श्री मन चौधरी पुत्र श्री प्रवेश कुमार, ग्राम गौसगढ़, जोन थानाभवन, जिला शामली के द्वारा 1459 कुं./हे. गन्ने का उत्पादन प्राप्त कर द्वितीय और श्री धीरेन्द्र प्रताप पुत्र श्री ऋषिपाल, ग्राम फरीदपुर चौहापुर, जोन टिकोला, जिला मुजफ्फरनगर ने 1456 कुं./हे. गन्ने की उपज प्राप्त कर तृीय स्थान प्राप्त किया है।

युवा गन्ना किसान पेड़ी संवर्ग में श्री वासु राणा पुत्र श्री प्रमेन्द्र राणा, ग्राम खेड़ीकरमू, जोन शामली, जिला शामली के द्वारा 1836 कुं./हे. का उत्पादन प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया गया है। वहीं श्री शशांक मलिक पुत्र श्री सत्येन्द्र मलिक, ग्राम गोयला, जोन बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर द्वितीय और विशाल चौधरी पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह, ग्राम रंगाना, जोन ऊन, जिला शामली के द्वारा 1550 कुं./हे. गन्ने की उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है।

राज्य गन्ना प्रतियोगिता के समस्त प्रथम पुरस्कार विजेताओं को 51,000.00, द्वितीय पुरस्कार विजेताओं को 31,000.00 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त किसानों को 21,000.00 रूपये नकद धनराशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए है। पुरस्कार विजता किसानों को पुरस्कार की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।

राज्य गन्ना प्रतियोगिता के आयोजन का मुय उद्देश्य प्रदेश के चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना किसानों के बीच स्वस्थ प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देकर गन्ने की प्रति हेक्टेयर उपज को वृद्वि प्रदान करना है। इस कार्य हेतु विभाग के अधिकारियों को गन्ना प्रतियोगिताओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक किसान इस प्रतियोगिता में भाग ले सकें और पुरस्कार विजेता किसानों से प्रेरणा ग्रहण कर अन्य किसान भी गन्ने की अच्छी उपज प्राप्त करने में सफल हो सकें।

प्रदेश के माननीय मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गन्ना उत्पादन में सर्वोत्तम एवं साहनीय काम करने के लिए समस्त विजेता कृषकों को बधाई प्रेषित की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वह प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएं, जिससे प्रदेश प्रगति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें। इस अवसर पर माननीय गन्ना मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री श्री संजय गंगवार तथा अपर मुख्य सिवच, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा भी विजेता किसानों की उपलब्धियों पर गन्ना की सराहना विशेष रूप से की गई।  

कार्यालय आयुक्त गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश, 17, न्यूबेरी रोड, डालीबाग लखनऊ के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 के घोषित परिणाम इस प्रकार हैं-

  • शीघ्र पौधा संवर्ग के अन्तर्गत लखीमपुर-खीर के किसान श्री ज्योति प्रकाश सिंह को 2509 कुं./हे0. की उपज प्राप्त करने पर प्रदेश में प्रथम स्थान के विजेता घोषित किया गया है।
  • सामान्य पौधा संवर्ग में जिला बागपत के किसान श्री कृष्ण कुमार ने 1146 कु./हे. उत्पादन प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • शीघ्र पेड़ी संवर्ग के अन्तर्गत जिला बिजनौर के किसान श्री ब्रजेश कुमार शर्मा को 1985 कु./हे. उत्पादन प्राप्त करने पर इस वर्ग का प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • ड्रिप विधि से सिंचाई पौधा संवर्ग में जिला शामली के किसान श्री प्रमेन्द्र राणा ने 1864 कुं./हे. उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • ड्रिप विधि से सिंचाई पौधा संवर्ग में जिला मुजफ्फरनगर के किसान श्री ब्रहमानन्द को 1633 कुं./हे. का उत्पदन प्राप्त करने पर प्रदेश का प्रथम विजेता घोषित किया गया।
  • यूवा गन्ना किसान पौधा संवर्ग में जिला बिजनौर के किसान श्री मोहित त्यागी 1529 कुं./हे. उपज प्राप्त करने पर प्रथम स्थान पर रहें।
  • यूवा गन्ना किसान पेड़ी संवर्ग में जिला शामली के किसान श्री वासु राणा ने 1836 कुं./हे. की उपज प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।