वीपीएन का उपयोग क्यों करना चाहिए?      Publish Date : 15/04/2025

       वीपीएन का उपयोग क्यों करना चाहिए?

                                                                                                      प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं इं0 कार्तिकेय

जब आप वीपीएन का उपयोग करें, तो आपको कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए-

डिजिटल युग में गोपनीयता और सुरक्षा सबसे अधिक आवंश्यक है। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) डाटा को सुरक्षित रखने और ऑनलाइन पहचान को छिपाने का एक शानदार तरीका है। हालांकि सबसे भरोसेमंद और प्रसिद्ध वीपीएन सेवाएं सस्ती नहीं होतीं। प्रीमियम वीपीएन के लिए भुगतान नहीं कर सकते, तो आपके लिए इसके कुंछ मुफ्त विकल्प भी उपलब्ध हैं। आइए इससे प्राप्त होने वाले लाभों पर नजर डालते हैं-

डाटा सुरक्षा एन्क्रिप्शन

                                        

वीपीएन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके इंटरनेट ट्रैफिक को एन्क्रिप्ट करता है और असली आइपी का पता छिपाता है। चाहे मुफ्त वीपीएन हो या सशुल्क, यह सुविधा सभी पर जरूर मिलती है। एन्क्रिप्शन से डाटा एक सुरक्षित सुरंग से होकर गुजरता है, जिससे सार्वजनिक वाई-फाई जैसे असुरक्षित नेटवर्क पर भी कोई आपकी जानकारी को चुरा नहीं सकता।

सावधानी और मुफ्त वीपीएन

हालांकि मुफ्त वीपीएन के कुछ नुकसान भी होते हैं। ये आपका डाटा लॉग कर सकते हैं या विज्ञापनों के लिए आपकी गतिविधियों पर नजर भी रख सकते हैं। ऐसे में जोखिम को देखते हुए कोई भी मुफ्त वीपीएन चुनने से पहले सावधानी बरतें। कुछ भरोसेमंद मुफ्त वीपीएन हैं- विंडस्क्राइब, हाइड. मी, टनलबेयर, ओपेरा वीपीएन, प्रोटॉन वीपीएन और प्रिवाडोवीपीएन आदि।

कुछ हमलों के प्रति सुरक्षा

मुफ्त वीपीएन कुछ खास हमलों से आपको सुरक्षा भी देता है। डाटा एन्क्रिप्शन और आइपी मास्किंग के कारण यह ‘मैन-इन-द-मिडिल’ (एमआइटीएम) और वाई-फाई जासूसी जैसे हमलों के जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है।

भौगोलिक प्रतिबंधित सामग्री तक पहुंच

                                       

मुफ्त वीपीएन का एक और फायदा यह है कि यह आपको उन सामग्रियों तक पहुंच प्रदान करता है, जो आपके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं हैं। वीपीएन आपके आइपी पते और स्थान को छिपाकर इसे बायपास करता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।