गन्ने की ट्रांसप्लांटिंग के लाभ      Publish Date : 02/04/2025

                  गन्ने की ट्रांसप्लांटिंग के लाभ

                                                                                                                                प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

गन्ने की ट्रान्सप्लान्ट (गन्ने की ट्रांसप्लांटिंग) करने के विभिन्न लाभ प्राप्त होते हैं जिनका विवरण अग्रलिखित हैः

उत्पादन में वृद्धि

                                                     

1. उत्पादन में वृद्धिः गन्ने में पौध ट्रान्सप्लान्ट करने से गन्ने की उत्पादन में प्रयाप्त वृद्धि होती है, क्योंकि इसमें गन्ने के पौधों की जड़ें पहले से ही विकसित हो चुकी होती हैं।

2. फसल की गुणवत्ता में सुधारः गन्ने में पौधों का ट्रान्सप्लान्ट करने से फसल की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होता है, क्योंकि इस विधि के माध्यम से गन्ने के पौधों को उचित मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

समय और श्रम की बचत:

1. समय की बचतः गन्ने में ट्रान्सप्लान्ट करने से समय की बचत होती है, क्योंकि इसमें गन्ने के पौधे को पहले से ही पूर्ण विकसित किया जा चुका होता है।

2. श्रम की बचतः गन्ने में पौध ट्रान्सप्लान्ट करने से श्रम की बचत होती है, क्योंकि इस विधि में पौधे पहले से ही विकसित होते है।

गन्ने में ट्रांस प्लांट से प्राप्त होने वाले अन्य लाभ

                                                   

1. फसल सुरक्षाः ट्रान्सप्लान्ट करने से फसल की सुरक्षा होती है, क्योंकि इसमें पौधे का विकास पहले से ही किया जा चुका होता है।

2. मिट्टी की सुरक्षाः गन्ने का ट्रान्सप्लान्ट करने से मिट्टी की सुरक्षा होती है, क्योंकि पौधे की विकसित जड़ें मिट्टी को स्थिर बनाए रखने में सहायता करती हैं।

3. पानी की बचतः गन्ने का ट्रान्सप्लान्ट करने से पानी की बचत भी होती है, क्योंकि पहले से ही विकसित गन्ने के पौधे को पानी की कम आवश्यकता होती है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।