उत्तर प्रदेश में अब किसानों के लिए बिजली फ्री      Publish Date : 17/03/2025

          उत्तर प्रदेश में अब किसानों के लिए बिजली फ्री

                                                                                                                          प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

किसानों की अब नलकूप से सिंचाई करने के दौरान खर्च होने वाली बिजली की टेंशन दूर होने जा रही है। प्रदेश की योगी सरकार ने सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देकर बीजेपी के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए एक और वायदे को पूरा किया है।

                                                     

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। यूपी सरकार ने प्रदेश के किसानों को एक अप्रैल, 2025 से नलकूप से सिंचाई करने के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इससे किसानों को अब सिंचाई के लिए खर्च हुई बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा और किसानों के द्वारा खर्च की गई बिजली का भुगतान प्रदेश सरकार करेगी। इससे अन्नदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश के किसानों की अब नलकूप से सिंचाई करने के दौरान खर्च होने वाली बिजली के बिल भुगतान की टेंशन दूर होने वाली है। योगी सरकार सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देकर बीजेपी के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए अपने एक और वायदे को पूरा किया है। सीएम योगी ने बजट 2023 में महिलाओं को साल में दो फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा भी की है।

डिप्टी सीएम ने किया ऐलान

                                                           

यूपी के डिप्टी सीएम ने इस खुशखबरी की घोषणा शुक्रवार को बाराबंकी के ग्राम पंचायत बसारा के राजकीय इंटर कॉलेज निन्दूर में आयोजित जन चौपाल में किया। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना की तारीफ करते हुए कहा कि जब से ये योजना शुरू हुई है तब से अब तक 45 हजार लोगों को अपना आवास मिल चुका है।

केशव प्रसाद ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

उप मुख्यमंत्री ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि अचानक चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया फिर भी इसके बाद भी लोगों की भीड़ इस बात का सबूत है कि जनता सरकार के कामों से खुश है। केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की किसान सम्मान निधि और उज्जवला योजना की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज यूपी में गुंडे-बदमाश सलाखों के पीछे हैं। किसानों को खाते में धनराशि भेजी जा रही है और अब किसान को आराम मिल रहा है और दलालों से छुटकारा भी मिला है।

कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया

डिप्टी सीएम ने बाराबंकी में कुर्सी विधानसभा इलाके में कई परियोजनाओं से बनी सड़के, खण्डजा, इंटरलॉकिंग रोड़ और पुलिया का लोकार्पण भी किया। केशव प्रसाद मौर्य ने इस मौके पर 1585 स्वयं सहायता समूह को बैंक से मिलने वाले 15 करोड़ 85 लाख का चेक भी समूह की महिलाओं को दिया।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।