मोदी जी ने कहा कि दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है भारत      Publish Date : 06/03/2025

मोदी जी ने कहा कि दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि विश्व, 21वीं सदी के भारत की ओर बेहद उत्सुकता से भरी दृष्टि से देख रहा है। वोकल फॉर लोकल अब वास्तविकता में बदला जा रहा है। भारत आज विश्व का नया मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है और आज वह केवल कार्यबल ही नहीं बल्कि विश्व की एक नई आर्थिक शक्ति भी बनने की राह पर अग्रसर है। पहले हमारे देश में जिस सामान का आयात किया जाता था वह सामान अब देश में ही बनाया जा रहा है और अब भारत इन उत्पादों के निर्यात के केंद्र के रूप में भी उभरकर तेजी के साथ सामने आ रहा है।

                                                  

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भर से लोग अब भारत आना और उसे समझाना चाहते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां सकारात्मक खबरें बन रही हैं, रोजाना नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं और हर बार कुछ नया ही हो रहा है। प्रयागराज में एकता के संगम महाकुंभ का हाल ही में समापन हुआ और इसने पूरे विश्व को चकित कर दिया कि कैसे नदी के किनारे बसे एक अस्थाई शहर में अनगिनत लोगों ने पवित्र स्नान किया।

                                      

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने लगभग डेढ़ हजार से अधिक ऐसे कानून को खत्म किया है जो कि आज के समय में अपना महत्व को चुके थे। ड्रैमेटिक परफॉर्मेंस एक्ट अंग्रेजों ने करीब डेढ़ सौ साल पहले बनाया था। इस एक्ट में प्राविधान था कि यदि किसी सार्वजनिक स्थल पर 10 लोग डांस करते हुए मिल जाएं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था। यह कानून आजादी के 70 से 75 साल बाद तक चलन में था। इस कानून को हमारी सरकार ने समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही मुझे तो यह लुटियंस जमात और खान मार्केट के गैंग पर आश्चर्य हो रहा है कि यह लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे?