उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति      Publish Date : 25/02/2025

                    उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति

                                                                                                                                                           प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

एसबीआई फाउंडेशन के द्वारा विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ‘‘एसबीआईएफ आशा स्कॉलरशिप 2024-25’’ को आरम्भ किया है। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य ऐसे छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जो कि कम आय वाले परिवारों से आते हैं। अतः इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत केवल अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से सम्बन्धित छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।

इस स्कॉलर प्रोग्राम के तहत आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि आवेदन करने वाले छात्रों ने अपने पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही उनकी पारिवारिक वार्षिक आय 6,00,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रोग्राम के तहत आवेदकों का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन, वित्तीय पृष्ठभूमि और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 20,00,000 रूपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास 10वीं, 12वीं और स्नातक के अंक प्रमाण-पत्र, आईईएलटीएस/टीओईएल/अंग्रेजी प्रवीणता परीक्षा स्कोर कार्ड एवं अन्य निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध होने आवश्यक हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन केवल ऑनलाईन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 मार्च, 2025।

आवेदन करने का अधिकारिक लिंक: tinyurl.com/3ftmd32e

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।