
सवाल किसानों के जवाब कृषि वैज्ञानिक डॉ0 आर. एस. सेंगर के- Publish Date : 10/08/2024
सवाल किसानों के जवाब कृषि वैज्ञानिक डॉ0 आर. एस. सेंगर के-
सवालः- गोभी की खेती के बारे में सम्पूर्णं जानकारी प्रदन करने की कृपा करें?
- योगेन्द्र सिंह, ग्राम पूठी, गाजियाबाद।
उत्तरः- फूल गोभी की फसल हेतु जून से दिसंबर के महीने तक लगाईं जा सकती है। फूल गोभी की हाईंब्रिड प्रजातियाँ निम्न प्रकार से हैं-
अगेती प्रजातियाँ:- समर किंग, पावस, समर स्पेशल तथा ब्रिड-212।
मध्यम प्रजातियाँ:- पूसा हाईंब्रिड-2, ईंएस-67, 7 किंग आदि।
पछेती प्रजातियाँ:- एनएम-90, बसंती, लेटमैन, प्रोलेट तथा स्नोवॉल आदि।
सवालः- सूरजमुखी की खेती के बारे में बताएं, जानकारी दें कि क्या सोयाबीन की तुलना में सूरजमुखी की फसल जल्दी तैयार होती है?
-राजबीर सिंह दौराला, मेरठ।
उत्तरः- सूरजमुखी की फसल एक उदासीन फसल होती है और साल में सूरजमुखी की खेती 2 से तीन तक की जा सकती है और सोयाबीन के मुकाबले अधिक लाभ देती है। लकिल यदि फसल के तैयार होने के हिसाब से देखा जाए तो यह दोनों ही फसलें समान समय पर ही तैयार होती हैं।
सवालः- सर, मैं 24 ग 12 ग 15 फुट साइज का एक फार्मं पौंड बनवाना चाहता हूँ,, इस पौंड मे बोरवेल का पानी जमा होगा, क्या मैं इस पौंड मे मछली पालन भी कर सकता हूँ?
-हरीश कुमार, मवाना, मेरठ।
उत्तरः- इस प्रकार के फार्मं पौंड आप आसानी से मछली पालन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप मछली पालन के साथ ही बत्तखपालन, मुर्गीं पालन, सअर पालन अथवा बकरी पालन करके आप अधिक लाभ कमा सकते हैं।
सवालः- अरहर के साथ मक्का की इंटरक्रॉपिंग करने में कोईं समस्या तो नही आती है?
- रामेश्वर दयाल, रोहटा, मेरठ।
उत्तरः- इन दोनों ही फसलों के बीच कोईं तालमेल नही होता है, क्योंकि मक्का की फसल को अधिक सिंचाईं की जरूरत होती है जबकि अरहर की फसल को कम सिंचाईंयों की जरूरत होती है।
सवालः- श्रीमान जी, कड़कनाथ मुर्गीं पालन के बारे में उचित जानकारी प्रदान करने का कष्ट करें?
-विकास, बक्सर मेरठ।
उत्तरः- कड़कनाथ मुर्गीं एक देशी नस्ल की मुर्गीं होती है। प्रजाति के अनुसार इस नस्ल की वृद्वि दर काफी कम होती है। इन मुर्गिंयों की अंड़ा उत्पादन की दर भी कम होती है तथा इनका रंग काला होता है। इन मुर्गिंयों के अंड़ा देने की क्षमता 60 से अंड़ा वार्षिंक होती है।
सवालः- खीरे की खेती के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वंक जानकारी प्रदान करने की कृपा करें? क्या खीरे की खेती वर्षंभर की जा सकती है और साथ ही इसकी विशेष प्रजातियों के बारे में भी जानकारी देने की कृपा करें?
- लोकेश कुमार, पेपला, मेरठ।
उत्तरः- लोकेश जी खीरे की खेती को वर्षंभर किया जा सकता है। वैसे आमतौर पर फरवरी-मार्चं और जून-जुलाईं के माह मे खीरे की बुआईं की जाती है। इसके अतिरिक्त नदियों के किनारे नवंबर और पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी बुआईं अप्रैल-मईं के महीने में की जाती है जबकि पॉलीहाउस मे वर्षंभर खीरे की खेती की जा सकती है।
जहाँ तक खीरे की प्रजातियों की बात है तो उनमें जैपनीज लॉन्गग्रीन, पूसा संयोग, हिमाणनी, शीतल, मालिनी और पूसा उदय आदि खीरे की उन्नत प्रजातियाँ हैं। पॉली हाउस के लिए क्यान तथा हिल्टन अच्छी प्रजातियाँ हैं।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।