कृषि कार्यं के दौरान ध्यान रखने योग्य कुछ महत्वपूर्णं तथ्य

कृषि कार्यं के दौरान ध्यान रखने योग्य कुछ महत्वपूर्णं तथ्य-

प्रोफेसर आर. एस. सेगर

1.   फसल में यदि जिंक और सल्फर पर्यांप्त मात्रा में उपलब्ध होगा तो फसल के फल भरपूर स्वादिष्ट बनें रहेंगे।

2.   फसल में यदि पोटाश की मात्रा पर्यांप्त नही होगी तो फसल में फल कम लगते हैं, फसल में कंसे नहीं आते तथा फल छोटे रह जाते हैं।

3.   यदि फसल मे फॉस्फोरस कम मात्रा में होता है तो इसके कारण पौधों के पत्ते टेढ़े-मेढ़े होने के साथ ही फसल के पौधो की ऊँचाईं भी कम रह जाती है।

4.   यदि फसल में बोरान एवं कैल्शियम की कमी हो जाने के कारण नईं कोपलें और फूल नही आते है तथा फल फटने भी लगते हैं।

5.   फसल में यदि नाइट्रोजन की कमी रह जाती है तो पौधों की हाईंट कम रह जाती है।

6.   जब फसल मे कैल्शियम भरपूर मात्रा में विद्यमान होता तो फसल में रस चूसक कीट नही लगते हैं।

7.   यदि फसल में ताँबा, मैगनीज पर्यांप्त मात्रा में विद्यमान होते हैं तो उसमें बैक्टीरियल ब्लॉस्ट के जैसी बीमारियाँ नही लगती हैं।

8.   जिस समय फसल में जिंक पर्यांप्त मात्रा में उपलब्ध रहता है तो किसी भी वायरस का प्रकोप नही होता है।

9.   यदि फसल में सल्फर पर्यांप्त होगा तो फंगस से सम्बन्धित बीमारियाँ कम लगती हैं।

10.  जब फसल में आयरन पर्यांप्त मात्रा मे उपलब्ध रहता है तो इल्ली का प्रकोप कम होता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।