भारत की हिन्दु जनसंख्या में छह प्रतिशत की गिरावट      Publish Date : 13/05/2024

             भारत की हिन्दु जनसंख्या में छह प्रतिशत की गिरावट

                                                                                                                                                                             डॉ0 आर. एस. सेंगर

                                                                        

भारत की हिन्दु जनसंख्या में छह प्रतिशत कम हुई तो मुस्लिम आबादी बढ़ी

भारत में वर्ष 1950 से 2015 तक के 65 वर्षों के दौरान बहुसंख्यक आबादी में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

वर्ष 1950 में 84 प्रतिशत थी हिन्दुओं की आबादी में हिस्सेदारी जबकि अब मात्र 78 प्रतिशत ही है।

वर्ष 1950 में मुस्लिम आबादी की हिस्सेदारी 9.84 प्रतिशत थी जो कि अब बढ़कर 01.09 प्रतिशत हो चुकी है।

व्हीं यदि बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे दूसरे देशों से तुलना करें तो वहाँ की बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी में हिस्सेदारी तेजी के साथ बढ़ी है। यह सत्यता एक सरकारी अध्ययन के दौरान सामने आया है, जिसके आँकड़ें प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहाकार परिषद की साइट पर विद्यमान है। इस अध्ययन में वर्ष 1950 से वर्ष 2015 के बीच में जनसांख्याकी में इस बदलाव के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई है। इस अध्ययन के अनुसार एक ओर जहाँ भारत की जनसंख्या में हिन्दुओं की हिस्सेदारी कम हो रही है तो वहीं दूसरी ओर अल्पसंख्यक समुदायों मुस्लिम, ईसाई, बौद्व और सिखों की आबादी में वृद्वि दर्ज की गई है। हालांकि इस अवधि के दौरान जैन और पारसियों की आबादी में गिरावट देखी गई है।

ठस अध्ययन के अनुसार उक्त अवधि के दौरान मुस्लिमों की आबादी में 5 प्रतिशत, ईसाईयों की आबादी में 5.38 प्रतिशत, सिखों की आबादी में 6.58 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहाकार समिति के द्वारा किए गए अपने इस अध्ययन में कुल 167 देशों का अध्ययन किया गया है।

                                                                        

पाकिस्तान में बढ़ी मुस्लिम आबादीः बाँग्लादेश में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 18.5 प्रतिशत तक बढ़ें हैं तो पाकिस्तान में 3.75 प्रतिशत और अफगानिस्तान में 0.29 प्रतिशत मुस्लिम आबादी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही भूटान की बौद्व धर्म की आबादी इन 65 वर्षों में 17.6 प्रतिशत बढ़ी है मो श्रीलंका में बढ़ोत्तरी का यह आँकड़ा 5.25 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

म्याँमार और नेपाल में कम हुए

म्याँमार, में बहुसंख्यक बौद्व धर्म समुदाय की आबादी में हिस्सेदारी करीब 18.5 प्रतिशत तक कम हुई है। वहीं भारत में हिन्दुओं की आबादी में इनकी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत तक कम हुई है। जबकि नेपाल की बहुसंख्यक हिन्दु आबादी में भी समुदाय की हिस्सेदारी 3.6 प्रतिशत तक कम हुई है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।