इंडिया फेलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम 2024-25      Publish Date : 10/05/2024

                 इंडिया फेलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम 2024-25

                                                                                                                                                                          डॉ0 आर. एस. सेंगर     

                                                         

इंडिया फेलो की ओर से 20 से 30 आयु वर्ग के स्नातकों और युवा पेशेवरों के लिए इंडिया फेलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। यह 18 माह का लीडरशिप प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य विभिन्न समुदायों के साथ रहकर काम करने और सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए अपनी नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करना है । उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, टेलीफोनिक इंटरव्यू, लिखित असाइनमेंट आदि के आधार पर किया जाएगा।

यह सीखने, अनुकूलनशीलता और लचीलेपन को बढ़ावा देने पर जोर देती है। फेलोशिप प्रोग्राम के अंतर्गत मेट्रो सिटी में रहने वाले उम्मीदवारों को 22,000 रुपये का स्टाइपेंड और देश के बाकी हिस्सों में रहने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 18,000 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आवेदकों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी प्रदान जाएगा।

 इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपनी अर्हता की जांच करते हुए आधिकारिक लिंक http://tinyurl.com/mr4y6uxx पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इंडिया फेलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून, 2024 निर्धारत की गई है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।