पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शीत ऋतु ने दी दस्तक      Publish Date : 04/11/2025

       पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शीत ऋतु ने दी दस्तक

शरद शरद ऋतु की ठिठुरन अब ठंड में बदलने लगी है। उत्तर भारत में मौसम के रूख में एक बड़े बदलाव देखा जा सकता है। यहां पर पश्चिमी पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश गर्जन की संभावना भी व्यक्त की जा रही है और तापमान में तेजी से गिरावट भी दर्ज की गई है। एनसीआर क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा स्मार्ट शहर को जकड़े हुए हैं और हालात अगले कुछ दिनों में और भी बिगाड़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के लोगों को सलाह दी गई है कि वह घर से डर निकालने से पहले मौसम का जायजा ले ले और उसकी जानकारी पूरी रखें।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मौसम के बदलाव की गति तेज होने की संभावना व्यक्त की गई है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो रहा है और इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। कुछ स्थानों पर ऑल और तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है, जिनकी गति लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहना बताया जा रहा है। मैदानी इलाकों खास तौर से पंजाब, हरियाणा दिल्ली और एनसीआर व पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं।

                                                                  

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इसका असर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी हल्की बूंदाबांदी और उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे सर्दी बढ़ेगी हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में भी अस्थाई तौर पर बढोतरी होने की संभावना व्यक्त की गई है। नवंबर के दूसरे सप्ताह तक उत्तर भारत में शरद हवाओं का असर तेज हो जाएगा, इसके कारण धुंध, कोहरा, ठिठुरन और सुबह शाम की ठंडी हवाएं यह संकेत दे रही है कि अब सर्दी का असली दौर शुरू होने वाला है। यदि ठंड इसी तरह से बढ़ती रही तो कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। इसके साथ ही सुबह शाम के समय ठंडी हवाएं और भी तेज हो सकती हैं।