
ब्रश कटर कृषि यंत्र का उपयोग Publish Date : 07/01/2026
ब्रश कटर कृषि यंत्र का उपयोग
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं गरिमा शर्मा
ब्रश कटर कृषि यंत्र का खेती-बड़ी में निम्नलिखित उपयोग हैं:-
- इस कृषि यंत्र की मदद से हम गेहूँ/धान की कटाई कर सकते हैं।
- ब्रश कटर कृषि यंत्र घास/हरा चारे की भी कटाई कर सकता है।
- ब्रश कटर कृषि यंत्र उपयोग करके हम खेतों में जमे पानी को भी निकाल सकते हैं।
- इस कृषि यंत्र के उपयोग से हम पानी का स्प्रे करके अपनी गाड़ी/अपनी मवेशियों को साफ कर सकते हैं।
- इस कृषि यंत्र की मदद से हम खेतों की मेड़ों पर आसानी से मिट्टी डाल सकते हैं।
- इस कृषि यंत्र को उपयोग करके खेतों की मिट्टी की जुताई कर सकते हैं।
विशिष्ट वर्णन

1 शक्ति का स्रोत: पेट्रोल
2 इंजन के प्रकार: दो स्ट्रोक
3 विस्थापन (सीसी): 25.4
4 ईंधन टैंक की क्षमता (मि.ली.): 700
5 इंजन की शक्ति (किलोवाट): 0.75
6 इंजन का आरपीएम/मिनट: 6500-7000
7 निष्क्रिय गति: 2800-3200
8 ब्लेड व्यास: 415
9 उपमार्ग की चौड़ाई: 255
10 कुल भार (किलोग्राम): 7-9
11 कार्य श्रमिक (हे./घंटा): 0.029
12 लागत (₹): 13629
ब्रश कटर कृषि यंत्र के लाभ
ब्रश कटर कृषि यंत्र से कृषक को निम्नलिखित प्रकार के लाभ मिलते हैं:
- इस कृषि यंत्र को कृषक आसानी से खेत में ले जा सकते हैं।
- इससे हम एक से अधिक फसलों की कटाई कर सकते हैं।
- इसकी कीमत अन्य फसल काटने वाले कृषि यंत्रों की तुलना में काफी कम होती है।
- इस कृषि यंत्र से खेत में जमा हुआ पानी आसानी से निकाल सकते हैं।
निष्कर्ष
ब्रश कटर कृषि यंत्र छोटे और माध्यम वर्गों के कृषकों के लिए बहुत ही उपयोगी कृषि यंत्र है जो कृषकों को खेती करने में बहुत मदद करता है और हमारी मजदूरी के खर्चे को भी बचाता है और इसकी कीमत भी काफी कम है जिससे कि कोई भी कृषक आसानी से इसे खरीद सकता है और अपनी मजदूर के खर्चे को कम कर सकता है। इस कृषि यंत्र की मदद से हम अनेक प्रकार के काम कर सकते है जैसे गेहूँ की कटाई, धान की कटाई, घास की कटाई, हरा चारा की कटाई, खेतों में से पानी निकालना, पानी को स्प्रे करना, लकड़ी काटने का काम, खेतों की निराई गुड़ाई का काम कर सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
