
गन्ना किसानों के लिए ICAR की नई तकनीक Publish Date : 08/11/2025
गन्ना किसानों के लिए ICAR की नई तकनीक
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने गन्ना किसानों के लिए एक नई मशीन तैयार की है जो खेती को कम मेहनत और ज्यादा उत्पादन वाला बना देगी।
यह मशीन ICAR- सुगरकेन ब्रीडिंग इंस्टिट्यूट, कोयंबटूर और ICAR-सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग (रीजनल सेंटर, कोयंबटूर) ने मिलकर बनाई है। मशीन का नाम है— “मिनी ट्रैक्टर ऑपरेटेड शुगरकेन सेटलिंग ट्रांसप्लांटर”।
मशीन की खासियतें

- छोटे और मध्यम आकार के खेतों रोपाई के लिए बनाई गई है।
- रोपाई की प्रक्रिया को ऑटोमेटिक और कुशल (efficient) बनाती है।
- मशीन मजदूरी की जरूरत को लगभग 73% तक कम करती है।
- रोपाई में लगने वाला समय करीब 50% तक घटा देती है।
- गन्ने की रोपाई समान, तेज और सटीक होती है।
- बीज, पानी और अन्य संसाधनों की बचत होती है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
