
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 का समापन Publish Date : 18/02/2025
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 का समापन
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
किसानों को नए फीचर्स के साथ मिले ट्रैक्टर और इम्प्लीमेंट्स
यह तीन दिवसीय कृषि दर्शन एक्सपो किसानों के लिए क्यों रहा खास
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 का सोमवार को शानदार तरीके से समापन हो गया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि सहयोग विभाग, एनआरएफएमटीटीआई, हरियाणा के हिसार में कृषि एक्सपो के 13वें संस्करण कार्यक्रम व सम्मेलन में भारत की कई प्रसिद्ध ट्रैक्टर कंपनियों ने भाग लिया और अपडेट फीचर्स के साथ अपने बेतहतरीन ट्रैक्टरों व इंप्लीमेंट्स का प्रदर्शन किया।
वहीं इस एक्सपो में दो ट्रैक्टर की लॉन्चिंग भी हुई। 17 फरवरी, शनिवार से शुरू हुए इस तीन दिवसीय इस कृषि दर्शन एक्सपो/हिसार मेले में किसानों सहित लाखों की संख्या में लोग पहुंचे और इसे सफल बनाया।
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किए गए ट्रैक्टर
महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई एमएस V1: यह एक 4WD ट्रैक्टर है जो गीली मिट्टी में भी काम कर सकता है। इसका डुअल क्लच या SLIPTO (ऑप्शनल) क्लच कम थकान के अनुभव के साथ अधिक काम करता है। इस ट्रैक्टर में 2200 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता है।
महिंद्रा 475 डीआई एमएस एक्सपी प्लस: यह ट्रैक्टर 31.3 केवी यानी 42 एचपी रेंज में आने वाला एक पावरफुल ट्रैक्टर है। यह सिंगल (स्टैंडर्ड) ड्यूल, आरसीआरपीटीओ (ऑप्शनल) के साथ आता है। यह ट्रैक्टर पावर के मामले में बेजोड़ है।
महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 डीआई: यह 32.8 किलोवॉट 44 एचपी ट्रैक्टर है, जो 6 साल की वारंटी के साथ आता है।
महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 डीआई: 35 केवी 47 एचपी ट्रैक्टर है जिसकी हाइड्रोलिक कैपेसिटी 1700 किलोग्राम तक की है।
आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3 4WD: आयशर 551 सुपर प्लस प्राइमा G3 4WD अब हर इम्पीमेंट के साथ परफेक्ट स्पीड ऑप्शन्स प्रदान कर रहा है। इसमें 12 + 3 स्पीड ऑप्शन मिल रहा है। साथ ही 13 + 3 गियर बाक्स भी उपलब्ध है।
मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट 4 WD: यह ट्रैक्टर, 50 एचपी ट्रैक्टर रेंज में आता है जो 36.76 केवी की क्षमता के साथ है। इसमें 2700 सीसी का शक्तिशाली इंजन है। इसमें इन लाइन E20 फ्यूल पंप दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 2500 किलोग्राम तक वजन उठाने हाइड्रोलिक पावर है।
न्यू हॉलैंड 3600-2 आलराउंडर प्लस: यह ट्रैक्टर यूरोपियन टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेडेड एफपीटी इंजन, क्लीयर लैंस हैडलैंप एलईडी डीआरएल सिग्नेचर लाइट के साथ आ रहा है। इसकी सामने की क्लीयर विजिबिलिटी के लिए साइड साइलेंसर, डबल फूट स्टेप्स व हीट गार्ड के साथ नया प्लेटफार्म दिया गया है जो अपने आप में काफी शानदार है।
फार्मट्रैक 39 प्रोमैक्स: यह एस्कॉर्ट्स कुबोटा का 39 एचपी रेंज में शानदार ट्रैक्टर है। इसमें सिलेंडर प्रोमैक्स इंजन है। इसमें हैवी ड्यूटी 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स मल्टीदृस्पीड कॅन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन है। इसमें स्मार्ट प्रो. लिफ्ट स्विच और इस रेंज में सर्वश्रेष्ठ हाइड्रोलिक्स 2,000 किलोग्राम वजन उठाने की कैपेसिटी है।
फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स: यह ट्रैक्टर 47 एचपी इंजन के साथ आ रहा है। इसमें फुल्ली कॉस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है। बड़ी हेडलाइट्स आती है। इसमें लंबे समय तक चलने के लिए तारों पर अतिरिक्त इंन्सुलेशन तथा बड़े हाइड्रालिक फिल्टर आते हैं। इसमें ट्रांसपोर्ट लॉक की सुविधा भी उपलब्ध है।
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में इन दो ट्रैक्टरों की हुई लॉन्चिंग
महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 डीआई 4WD: कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना नया ट्रैक्टर महिंद्रा युवो टेक+ 585 डीआई 4WD मॉडल लॉन्च किया। इस ट्रैक्टर को एडवांस्ट टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है। इस ट्रैक्टर में 36-75kW (49-3 HP) 4-सिलेंडर इंजन है, जो 197 एनएम का टॉर्क देता है। इसका इंजन 2100 आरपीएम पर काम करता है।
मोंट्रा इलेक्ट्रिक E-27 ट्रैक्टर: कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में किसानों के लिए मोंट्रा इलेक्ट्रिक E-27 ट्रैक्टर लांन्च किया गया। यह ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। इसमें 90 एनएम का अधिकतम टॉर्क मिलता है। इसमें एलपीएफ प्रिस्मैटिक सेल्स टाइप का बैटरी पैक है। इसकी कैपेसिंटी 22kWh (304AH) है। इसका चार्जिग वोल्टेज 72v है। इसमें 8 फॉरवर्ड व 2 रिवर्स गियर हैं। इस ट्रैक्टर का उपयोग खेती के साथ ही बागवानी, औद्योगिक, डेयरी व पोल्ट्री के काम में भी किया जा सकता है।
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में ये इंप्लीमेंट्स हुए लॉन्च
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में गोपालन एयरोस्पेस की ओर से अक्की 610 एग्री ड्रोन लॉन्च किया गया। इस ड्रोन की विशेषता यह है कि यह एक दिन में 30 एकड़ भूमि पर छिड़काव कर सकता है। यह उपयोग में बहुत ही आसान है ओर मात्र 40 से 50 मिनट में चार्ज हो जाता है। यह सिंगल पर्सन ऑपरेशन की सुविधा के साथ आता है। यह ड्रोन एक मिनट में अधिकतम 5 लीटर तक कीटनाशक का स्प्रे कर सकता है। इसमें 10 लीटर कैपेसिटी का टैंक है। यह कृषि ड्रोन 0.5 किलोमीटर की रेंज से उड़ान भरकर 15 मिनट में 2 एकड़ भूमि को कवर कर सकता है।
कुबोटा कंबाइन हार्वेस्टर प्रो 588i-G
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में कुबोटा हार्वेस्टर प्रो 588i-G पेश किया गया। यह हार्वेस्टर 66 एचपी की अधिकतम हाई आउटपुट के साथ आता है। इस कंबाइन हार्वेस्टर में 50 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी है जिससे बार-बार ईंधन भरने की समस्या कम हो जाती है। इस हार्वेस्टर में बॉटम थ्रेशिंग, सिंगल ड्रम, एक्सियल फ्लो सिस्टम का उपयोग किया गया है। इससे अनाज से इसकी को डंठलों से आसानी से अलग किया जा सकता है। इसका थ्रेसिंग यूनिट और 900 एमएम लंबा बड़ा व्यास वाला थ्रेसिंग सिलेंडर है जिसके कारण थ्रेसिंग में कम अनाज का नुकसान होता है। इस तरह यह हार्वेस्टर अनाज कटाई और उसके थ्रेशिंग के काम को आसान बनता है।
कृषि दर्शन एक्सपो में शोकेस इम्प्लीमेंट्स
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में शक्तिमान वैक्यूम प्रिसिजन प्लांटर (SVPP-250) को भी प्रदर्शित किया गया। इसकी सहायता से किसान बेहतर अंकुरण के लिए निश्चित गहराई पर पौधे से पौधे के बीच सटीक और समान दूरी रखते हुए किफायती तरीके से बुवाई कर सकते हैं। इस यंत्र के उपयोग से किसान समय, लागत और श्रम की बचत कर सकते हैं। यह 50 एचपी और इससे ऊपर की रेंज में आता है। यह चार पंक्तियों में एक साथ बुवाई कर सकता है। इससे किसान मंहगे बीज की 10 से 40 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। इससे सरसों, चना, मक्का, मूंगफली, सोयाबीन, कपास के अलावा भिंडी, तरबूज और धनिया जैसी फसलों की बुवाई आसानी से की जा सकती है।
कृषि दर्शन एक्सपो में शोकेस टायर
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में जे के टायर कंपनी ने अपना जे के श्रेष्ठा टायर पेश किया। इसमें खास बात ये है कि इस टायर को पहले से मजबूत बनाने के लिए इसमें ऊभरे हिस्से के नीचे ग्रिप दी गई है जिससे यदि टायर घिस जाता है तो यह इस ग्रिप के कारण वह समतल हो जाएगा और घिसने के बाद भी चलता रहेगा। इससे आपका काम रूकेगा नहीं। इस टायर पर कंपनी 7 साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी दे रही है और तीन साल की अनकंडीशनल वारंटी दे रही है। ऐसे में यदि तीन साल के दौरान आपका टायर खराब हो जाता है तो कंपनी आपको इसके बदले में नया टायर देगी। ऐसे में यह ऑफर किसानों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।