
खून बढ़ाने के लिए सेवन करें गुड़ और मूंगफली Publish Date : 28/09/2026
खून बढ़ाने के लिए सेवन करें गुड़ और मूंगफली
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
मूंगफली और गुड़ का सेवन सेवन करना खून की कमी को दूर करता है। हड्डियों और दांतों को मजबूत और इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
मूंगफली के साथ गुड़ का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। गुड़ खून को साफ करता है और आयरन बढ़ाता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है। इसकी वजह से मांसपेशियों को ज्यादा शक्ति मिलती है। साथ ही इससे कई बीमारियों से निजात भी मिलती है।
मूंगफली में प्रोटीन, विटामिन-बी, थियामिन, विटामिन बी6, विटामिन बी9 और पैंटोथेनिक एसिड, मिनरल्स, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन, विटामिन बी होते हैं। मूंगफली भिगोकर गुड़ के साथ खाने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं।
इन दोनों में ही फाइबर और आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इनमें मौजूद फाइबर पेट की बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। मूंगफली और गुड़ में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को तेज कर वजन को नियंत्रित करते हैं। इनमें कैल्शियम होता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और विटामिन ई मसल्स की सूजन और थकान को कम करते हैं।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
मूंगफली में सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में होता है, जो स्ट्रोक, हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा गुड़ भी सीमित मात्रा में ही खाएं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।