प्रोटीन और कैल्शियम का अद्भुत संगम है बेसन वाला दूध Publish Date : 13/05/2026
प्रोटीन और कैल्शियम का अद्भुत संगम है बेसन वाला दूध
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
बेसन वाला दूध बेहतर पाचन, हड्डियों, ब्लड शुगर, त्वचा और बालों के लिए एक बेहतरीन पौष्टिक उपाय माना जाता है। बेसन का दूध बदलते मौसम में आपको मौसमी बीमारियों से बचाकर स्वस्थ बनाए रखता है। बेसन में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने और कब्ज को दूर करने में भी मदद करता है। दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है। दूध को जब बेसन में मौजूद प्रोटीन के साथ मिलाया जाता है, तो यह हड्डियों के लिए अधिक लाभकारी बन जाता है। बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह सुरक्षित और हेल्दी विकल्प माना जाता है। बेसन में मौजूद प्रोटीन और फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। रात में बेसन वाले दूध का सेवन करने से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

बेसन वाले दूध में विटामिन बी, प्रोटीन और आयरन होता है, जो त्वचा को नमी देता है और बालों को मजबूत बनाता है। बेसन का दूध बनाने के लिए कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर बेसन को हल्का भून लें। अब धीरे-धीरे दूध डालें और अच्छे से मिलाएं। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उबालें। स्वाद के लिए इसमें शहद या गुड़ भी मिला सकते हैं।
अगर आप सर्दी जुकाम सिरदर्द बदन दर्द से परेशान हैं और इसके लिए कोई अन्य दवाई भी नही लेना चाहते तो झटपट बना लीजिये ये बेसन वाला बादाम से भरा यम्मी टेस्टी वाला दूध। आप विशेष रूप से इसे रात को बनाइये यह दूध और पी कर सो जाइये और सुबह तक आप अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे।
बेसन वाला दूध एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो विशेष रूप से सर्दियों में सर्दी, खांसी और गले की खराश के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। यह शरीर को गर्माहट, ऊर्जा प्रदान करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) प्रोटीन और कैल्शियम का उत्तम संगम है बेसन वाला दूध।
बेसन वाला दूध बेहतर पाचन, हड्डियों, ब्लड शुगर, त्वचा और बालों के लिए एक बेहतरीन पौष्टिक उपाय माना जाता है। बेसन का दूध बदलते मौसम में आपको मौसमी बीमारियों से बचाकर स्वस्थ बनाए रखता है। बेसन में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने और कब्ज को दूर करने में भी मदद करता है। दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है। दूध को जब बेसन में मौजूद प्रोटीन के साथ मिलाया जाता है, तो यह हड्डियों के लिए अधिक लाभकारी बन जाता है।

बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को भी तेजी से बढ़ने से रोकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह सुरक्षित और हेल्दी विकल्प माना जाता है। बेसन में मौजूद प्रोटीन और फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। रात में बेसन वाले दूध का सेवन करने से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
बेसन वाले दूध में विटामिन बी, प्रोटीन और आयरन होता है, जो त्वचा को नमी देता है और बालों को मजबूत बनाता है। बेसन का दूध बनाने के लिए कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर बेसन को हल्का भून लें। अब धीरे-धीरे दूध डालें और अच्छे से मिलाएं। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उबालें। स्वाद के लिए इसमें शहद या गुड़ भी मिला सकते हैं।
अगर आप सर्दी जुकाम सिरदर्द बदन दर्द से परेशान हैं और इसके लिए कोई अन्य दवाई भी नही लेना चाहते तो झटपट बना लीजिये ये बेसन वाला बादाम से भरा यम्मी टेस्टी वाला दूध। आप विशेष रूप से इसे रात को बनाइये यह दूध और पी कर सो जाइये और सुबह तक आप अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे।
बेसन वाला दूध एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो विशेष रूप से सर्दियों में सर्दी, खांसी और गले की खराश के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। यह शरीर को गर्माहट, ऊर्जा प्रदान करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।