त्वचा की सुंदरता के लिये कुछ नायाब नुस्खे      Publish Date : 10/05/2026

       त्वचा की सुंदरता के लिये कुछ नायाब नुस्खे

                                                                                                                          डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

  1.  कुहनी और घुटनों के काल. पन को दूर करने के लिये निचोड़े हुए नींबू के छिलके में थोड़ा-सा सोडा डालकर उसे रगड़ें। बाद में ताजे पानी से धो लें। धीरे-धीरे उनका कालापन मिट जाएगा।
  2.  चेहरे पर छोटी-छोटी सी फुसियां होने पर चेहरे पर पका हुआ टमाटर रगड़ें, फिर बाद में चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
  3.  त्वचा के टानिक के लिए ताजे पके टमाटरों का रस निकालकर उसमें नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर लोशन तैयार कर त्वचा पर लगाएं और कुछ समय बाद चेहरा और त्वचा साफ पानी से धो लें।
  4.  कील, मुहांसों को दूर करने के लिये नीम की पत्तियों को उबाल कर चेहरे पर लगाएं। छोटी नयी पत्तियां तीन चार बार पानी में पीस कर पियें। इससे खून साफ होता है, जिससे कील मुंहासे दूर होते हैं।
  5.  चेहरे की झुर्थियों को दूर करने के लिये रात्रि में चेहरे पर कैस्टर आयल 'को शहद में मिलाकर चेहरे पर हल्की मालिश कुछ दिन तक करने से झुर्रियां दूर होती हैं।
  6.  फेस पेक घर पर बनानाचाहती हैं तो पके हुए पपीते को अच्छी तरह फेंट कर उसमें चंदन पाउडर, मुलतानी मिट्टी या बेसन मिलाकर पेस्ट बना कर लगायें।जब पेस्ट सूखने लगे तो उसे साफ पानी से धो लें।चेहरा चमकने लगेगा।
  7.  चेहरे की त्वचा मुलायाम और चमकदार बनाने हेतु पके हुए केले के फेंट कर उसमें दो चम्मच गुलाब जल मिलायें और चेहरे पर यह पैक लगाकर कुछ समय के लिये छोड़ दें। सूखने पर साफ पानी से चेहरा धोने से त्वचा मुलायाम और चमकदार हो जाती है।
  8.  रात्रि में चेहरे को साफ करने के लिये दूध में थोड़ा नमक मिलाकर रूई के फाहे से चेहरे और खुली त्वचा पर लगाने से चेहरे और त्वचा पर निखार आता है।
  9.  अधिक मुंहासे होने पर राई को सिरके या प्याज के रस में पीसकर लगाने से मुंहासे दूर होते हैं।
  10. चेहरे पर किसी प्रकार के दाग होने पर नारियल पानी मेंजायफल घिस कर नियमितलगाने से चेहरे के दाग दूर हो जाते हैं। इसे नियमित 3-6 सप्ताह तक प्रयोग में लाएं।
  11. गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिंगोकर पीस कर चेहरे और खुली त्वचा पर मलने से त्वचा कोमल हो जाती है। होंठ काले पड़ जाने की स्थिति में पंखुड़ियां पीस कर रात को ग्लिसरीन में गुलाब की सोते समय होंठों पर लगाकर सो जायें और सुबह धो लें। होठों का रंग हल्का गुलाबी और चमकदार हो जायेगा।
  12. कटे हुए आलू को चेहरे पर रगड़ने से सारा मैल साफ होता है और ठंडक मिलती है। यदि आंखों के नीचे कालापन हो तो भी आलू रगड़ने से कालापन दूर हो जाता है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।