अब फल एवं सब्जियाँ भी सुरक्षित नहीं रही      Publish Date : 28/04/2026

अब फल एवं सब्जियाँ भी सुरक्षित नहीं रही

                                                                                         डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

वर्तमान समय में फल-सब्जियां भी सेफ नहीं, यह फेफड़ों के कैंसर का कारण बन रहे हैं, एक नई स्टडी में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

फेफड़ों का कैसरः आमतौर पर धूम्रपान को फेफड़ों के कैंसर का मुख्य कारण माना जाता है। लेकिन, अब एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अब ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करना भी लंग कैंसर का कारण बन रहा है।

ऐसे में क्या होगा जब आपको पता चलेगा कि जिन फलों और सब्जियों को आप हेल्दी समझकर खा रहे हैं, वे फेफड़ों के कैंसर का कारण बन रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, हाल ही में आई एक रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस रिसर्च के अनुसार, ज्यादा हेल्दी डाइट लेने से कुछ लोगों में- विशेषकर, युवा लोगों में जो धूम्रपान भी नहीं करते हैं, उनमें भी फेफड़ों का कैंसर पाया गया है।

क्या कहती है स्टडी?

                                

यह स्टडी अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया (USC) के शोधकर्ताओं द्वारा की गई। इसमें 50 साल से कम उम्र के 187 लोग, जिनमें 157 महिलाएं भी शामिल थीं, फेफड़ों के कैंसर के मरीजों का डेटा लिया गया। इसमें से ज्यादातर मरीज सिगरेट या तंबाकू आदि का सेवन नहीं करते थे। बल्कि, ये लोग ज्यादा हेल्दी डाइट लेते थे। महिलाओं में फेफड़ों के कैंसर के ज्यादा मामले पाए गए। इन लोगों में Healthy Eating Index (HEI) स्कोर भी आम की तुलना में ज्यादा था। यह स्टडी American Association for Cancer Research Annual Meeting 2026 में पब्लिश की गई है।

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

शोधकर्ताओं का मानना है कि फेफड़ों के कैंसर का असर कारण- फल, सब्जियों या साबुत अनाज का ज्यादा सेवन नहीं है। बल्कि, इनमें मौजूद पेस्टिसाइड (केमिकल्स) हो सकते हैं। दरअसल, नॉन-ऑर्गेनिक फल और सब्जियों में Pesticide Residue ज्यादा हो सकता है। पेस्टिसाइड एक्सपोजर की वजह से किसानों में भी फेफड़ों के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।

क्या अब हेल्दी डाइट छोड़ देनी चाहिए?

  • बिल्कुल नहीं, स्वस्थ रहने के लिए अभी भी हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है।
  • फल और सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, इसलिए ये हेल्दी माने जाते हैं।
  • आपको घबराने की जरूरत नहीं है, अपनी डाइट में फल और सब्जियां जरूर शामिल करें।
  • फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं और इनके ऑर्गेनिक विकल्प का चुनाव करें।
  • बैलेंसन्ड डाइट लेना बहुत जरूरी है। डाइट में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स का होना जरूरी है।

फेफड़ों को हेल्दी कैसे रखें?

  • धूम्रपान को आज भी फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का मुख्य कारण माना जाता है। इसलिए धूम्रपान से परहेज करना बहुत जरूरी है।
  • फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लें। इससे लंग्स हेल्थ में सुधार होता है।
  • फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट लें।

हाल के अध्ययनों में यह संकेत मिला है कि फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसे हेल्दी फूड्स में अक्सर पेस्टिसाइड्स और हर्बिसाइड्स के अवशेष हो सकते हैं। इसलिए इस पर अभी और रिसर्च और स्टडी करने की आवश्यकता है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।