
औषधीय गुणों से भरपूर है सनाय Publish Date : 10/01/2026
औषधीय गुणों से भरपूर है सनाय
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
सनाय की पत्तियों में मौजूद गुण पेट की बीमारी, त्वचा रोग, मोटापा, लिवर और दिल की बीमारी में लाभदायक होते हैं। आयुर्वेद में मौजूद कई जड़ी-बूटियां पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होती हैं। इनमें से एक सनाय भी है। इसे सेना के रूप में भी जाना जाता है। सनाय में लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
कब्ज के कारण पाइल्स हो सकता है। इसलिए कब्ज दूर होने से बवासीर के लक्षणों में, भी राहत मिल सकती है। पाचन को बेहतर बनाने के लिए आप इसकी पत्तियों की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण आंतों को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है।

सनाय में एंटीहेल्मिन्थिक गुण होते हैं, जो पेट के कीड़े से राहत दिलाते हैं। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल त्वचा के संक्रमण को दूर करने, खुजली की समस्या से राहत पाने और सूजन को कम करने में किया जा सकता है। सनाय पत्ते को हर्बल टी के रूप में सेवन करने से मोटापे को कम करने में मदद मिलती है। इसकी पत्तियों का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इतना ही नहीं यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरकारी होता है। ऐसे में इसकी पत्तियों से बनी चाय का सेवन करने से लिवर की समस्याओं से बचाव हो सकता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
