
नाश्ते में अदरक और गाजर का जूस लेने के लाभ Publish Date : 26/12/2025
नाश्ते में अदरक और गाजर का जूस लेने के लाभ
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
गाजर और अदरक का का जूस सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। यह हमारी शारीरिक शक्ति को बढ़ाकर बीमारियों से बचाव करता है। गाजर और अदरक दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। गाजर में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं तो वही अदरक में एंटी सप्लीमेंट्री, एंटी बैक्टीरिया और डाइजेस्टिव गुण होते हैं। इस जूस में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बढ़ाकर संक्रमण से बचते हैं।
गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों की समस्या में फायदा करता है। अदरक की तासीर गर्म होती है जो पेट की सूजन गैस और अपच में आराम पहुंचती है। यह जूस मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। गाजर में मौजूद अत्यधिक फाइबर पेट को देर तक भरा हुआ रखता है। गाजर और अदरक का जूस लो कैलोरी भी होता है, जिसमें वजन कम होता है।
इस जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स टॉक्सिंस को बाहर निकाल कर त्वचा को चमकदार और जवान बनने में मदद करते हैं। अदरक में पाए जाने वाला जीयरल तत्व सूजन कम करता है। यह जूस ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिसके चलते दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ने वाले लोगों के लिए यह जूस वरदान साबित होता है। किडनी की समस्या वाले लोग गाजर और अदरक के जूस का सीमित मात्रा में सेवन करें इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। अगर आप पहले से ही कोई दवा ले रहे हैं तो चिकित्सक की सलाह जरूर लें कि आप कितनी मात्रा में इस जूस का सेवन करें।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
