
बेली बटन अर्थात नाभी का महत्व Publish Date : 07/12/2025
बेली बटन अर्थात नाभी का महत्व
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
क्या आप जानती हैं कि आपकी नाभि यानि बेली बटन जो कि केवल एक अंग ही नहीं है, बल्कि आपकी सेहत और सुंदरता बढ़ाने वाला सीक्रेट सेंटर भी होता है? आयुर्वेद में नाभि को बेहद खास ‘मर्म बिंदु’ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह शरीर की 72 हजार नाड़ियों से जुड़ा हुआ होता है, जो पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करती हैं। इसलिए, रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाना पुरानी और प्रभावकारी आयुर्वेदिक परंपरा रही है, जो शरीर को बैलेंस करती है, साथ ही आपकी त्वचा को भी अंदर से हेल्दी बनाती है।
पिंपल्स, ड्राईनेस और डलनेस को दूर और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहती हैं, तो नाभि रात को सोने से पहले तेल अवश्य ही लगाएं। ऐसे में आयुर्वेदिक एक्सरपर्ट डॉ0 सुशील शर्मा बता रहे हैं कि नाभी में कौन सा तेल लगाने से आपको क्या लाभ मिल सकते हैं।
मुंहासों और त्वचा की सफाई के लिए लगाएं नीम का तेल

- नीम का तेल अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए जाना जाता है।
- जब आप नीम के तेल को अपनी नाभि में लगाती हैं, तब यह शरीर के अंदरूनी भागों में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालता है।
- नीम का तेल आपकी त्वचा की गहराई से सफाई करता है, जिससे मुंहासे, फुंसी और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं कम हो सकती हैं।
- सुबह उठने पर आपको अपनी त्वचा साफ और फ्रेश महसूस होगी।
ड्राई त्वचा के लिए लगाएं नारियल का तेल
- अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान रहती है, तो रात को सोने से पहले अपनी नाभि में नारियल का तेल लगाएं।
- नीम का तेल त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है और त्वचा की ड्राईनेस को दूर करता है।
- नीम का तेल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है, जिससे आपकी त्वचा सुबह सॉफ्ट और शाइनी दिखती है।
ग्लोइंग त्वचा के लिए लगाएं बादाम का तेल

- हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए बादाम के तेल को नाभि में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है।
- बादाम के तेल में विटामिन-ई होता है, जो त्वचा को आवश्यक पोषण प्रदान करता है।
- नाभि में बादाम का तेल लगाने से चेहरे की रंगत सुधरती है, चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं और त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है।
- यह त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाता है, जिससे बाहरी ग्लो साफतौर पर दिखाई देता है।
नाभि में तेल लगाने का सही तरीका
प्राचीन आयुर्वेदिक तरीके को अपनाना बेहद आसान है। इसे अपनी नाइट रूटीन का जरूरी हिस्सा् बनाएं।
- सोने से पहले अपनी त्वचा से जुड़ी समस्याओं के अनुसार नाभि पर 2-3 बूंद तेल डालें।
- अपनी उंगली की सहायता से नाभि के चारों ओर धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- कुछ मिनट तक की गई यह मसाज तेल को पूरी रात त्वचा में अवशोषित कर देती है।
- अगली सुबह से ही आप अपनी त्वचा में अद्भुत बदलाव महसूस करने लगेंगी।
- यह एक बेहद आसान और प्रभावकारी उपाय है, जो आपके शरीर को अंदर से ठीक करता है। यह आपकी त्वचा को हेल्दी बनाता है और साथ ही आपके मन और शरीर को भी शांत बनाए रखता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
