
एंटी पॉल्यूशन प्रोपर्टीज से युक्त है गुड़ Publish Date : 05/12/2025
एंटी पॉल्यूशन प्रोपर्टीज से युक्त है गुड़
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
वर्तमान समय में जारी वायु प्रदूषण के चलते लोगों को अस्थमा और फेफड़ों की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में लोगों को निरंतर गुड़ का सेवन करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।
गुड़ का सेवन करने से लोगों को सेहत से सम्बन्धित विभिन्न लाभ प्राप्त होते हैं और यह हमारी सेहत के लिए कई तरीकों से लाभकारी रहता है। ऐसे में, वर्तमान में मानवीय गतिविधियों के चलते बढ़ते प्रदूषण से बचाने में गुड़ का सेवन करना लाभकारी सिद्व हो सकता है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन बी-कॉम्पलेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

इसके साथ ही गुड़ में एंटी-फ्लेमेंटरी एवं एंटी-ऑक्सीडेन्ट गुण भी उपलब्ध होते हैं, जो प्रदूषण के नकारात्मक प्रभावों से हमारे शरीर का बचाव करने में सक्षम होते हैं। गुड़ के अन्दर मौजूद इसका डिटॉक्सीफाईंग गुण हमारे श्वसन पथ से बलगम और विभिन्न प्रदूषकों को बाहर निकालने में बहुत कारगर होते हैंजिसके चलते गुड़ का सेवन करने से हमें सांस लेने में आसानी होती है।
गुड़ में मौजूद एंटी एलर्जिक गुण हमारी श्वसन सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं और एलर्जी के लक्षणों से राहत प्रदान करने में हमारी सहायता करते हैं। इसके साथ ही गुड़ में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रदूषण के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में हतारी सहायता करते हैं। इसके साथ ही गुड़ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर होने वाले विभिन्न संक्रमणों से लड़ने में भी हमारी सहायता करते हैं।

गुड़ का नियमित रूप से सेवन करने से प्रदूषित वायु के कारण होने वाली रेस्रिेटरी समस्याओं से बचाव होता है। वायु प्रदूषण के प्रभाव से बचने के लिए आपको प्रतिदिन प्रातः काल खाली पेट गुड़ का सेवन थोड़े से गुनगुने पानी के साथ करने से लाभ प्राप्त होता है। हालांकि गुड़ का सेवन लंच के बाद करना भी हितकारी होता है
गुड़ को भी चीनी तरह से ही प्रोसेस करके बनाया जाता है। इसके साथ ही गुड़ में पर्याप्त मात्रा में विभिन्न खनिज भी उपलब्ध होते हैं। गुड़ हमारी पाचन क्रिया में भी सुधार करता है और खून की कमी की पूर्ति भी इसमें मौजूद आयरन के चलते हो जाती है। अतः गुड़, खाने में चीनी का एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
