
हड्डियों को मजबूत बनाती है चने की दाल Publish Date : 24/11/2025
हड्डियों को मजबूत बनाती है चने की दाल
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
चने की दाल में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनांकर ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।
चने की दाल में विटामिन बी-1, बी2, विटामिन बी-3 और विटामिन बी-9 भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, सी और ई भी पाया जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करती है, जिससे आप अधिक खाने से बच जाते हैं और धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगता है।
चने की दाल के सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इस दाल में जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट आदि होते हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। चना दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इस दाल में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है।

चने की दाल के नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है। चने की दाल में पाया जाने वाला फाइबर डायबिटीज को नियंत्रण में रखता है। इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन शरीर को मजबूत बनाकर मौसमी बीमारियों को होने से रोकता है।
चने की दाल में फाइबर और पोटैशियम के साथ घुलनशील फाइबर भी होता है, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
