
सर्दियों की जान है बथुआ Publish Date : 15/11/2025
सर्दियों की जान है बथुआ
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
बथुवा अनादि काल से खाया जाता रहा है लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि विश्व की सबसे पुरानी महल बनाने की पुस्तक शिल्प शास्त्र में लिखा है कि हमारे बुजुर्ग अपने घरों को हरा रंग करने के लिए प्लस्तर में बथुवा मिलाते थे और हमारी बुढ़ियां सिर से रूसी यानि डैंड्रफ साफ करने के लिए बथुवे के पानी से बाल धोया करती थीं l ये तो इस प्रकार कहा जा सकता है कि बथुवा तो सचमुच गुणों की खान है l
बथुवा विटामिन B1, B2, B3, B5, B6, B9 और विटामिन C से भरपूर है तथा बथुवे में कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, मैगनीज, फास्फोरस, पोटाशियम, सोडियम व जिंक आदि मिनरल्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 100 ग्राम कच्चे बथुवे यानि पत्तों में 7.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 4.2 ग्राम प्रोटीन व 4 ग्राम पोषक रेशे होते हैं। कुल मिलाकर 43 Kcal होती है।
जब बथुवा मट्ठा, लस्सी या दही में मिला दिया जाता है तो यह किसी भी मांसाहार से ज्यादा प्रोटीन वाला व किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ से ज्यादा सुपाच्य व पौष्टिक आहार बन जाता है।
जब हम बीमार होते हैं तो आजकल सबसे पहले विटामिन की गोली ही खाने की सलाह दी जाती है, जिससे कमजोरी दूर हो सकेl गर्भवती महिला को खासतौर पर चिकित्सक विटामिन बी, सी व लोहे की गोली बताते है लेकिन देखा जाए तो बथुवे में यह सब कुछ है l कहने का मतलब है कि बथुवा पहलवानो से लेकर गर्भवती महिलाओं तक, बच्चों से लेकर बूढों तक, सबके लिए अमृत समान है।

बथुआ आमाशय को बलवान बनाता है, गर्मी से बढ़े हुए यकृत liver को ठीक करता है। बथुए के साग का सही मात्रा में सेवन किया जाए तो निरोग रहने के लिए यह एक सबसे उत्तम औषधि है। बथुवे में जिंक होता है जो कि शुक्राणुवर्धक है कहने अर्थ यह है कि यदि किसी भाई को Sexual weakness कमजोरी हो तो वो बथुवा का सेवन ज़रूर करें l बथुवा कब्ज दूर करता है जिससे हमारे शरीर में ताकत और स्फूर्ति बनी रहती हैl
मेरे कहने का मतलब है कि जब तक इस मौसम में बथुए का साग मिलता रहे, नित्य इसकी सब्जी खाएँ। बथुए का रस, उबाला हुआ पानी भी पीएँ यह पेशाब के रोगी के लिए सर्वश्रेष्ठ हैँ
इस प्रकार से कहा जा सकता है कि कुल मिलाकर बथुआ इस मौसम का एक श्रेष्ठ उपहार है ll
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
