
कद्दू के बीजों का सेवन करने से प्राप्त स्वास्थ्य लाभ Publish Date : 04/11/2025
कद्दू के बीजों का सेवन करने से प्राप्त स्वास्थ्य लाभ
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
अगर आपको अपने दिल को हेल्दी रखना है तो ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट बीट को सामान्य बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए कद्दू के बीजों का सेवन करें, क्योंकि इनका उपयोग दिल को एक सुरक्षा कवच देता है, जो दिल की तमाम परेशानियों से आपको बचाता है।
30 के बाद हार्ट डिजीज का खतरा अधिक
एक समय ऐसा था, जब 65 साल से अधिक वर्ष के बुजुर्ग को हार्ट अटैक आने की खबर आती थी। लेकिन अब बच्चों को भी हार्ट अटैक आ रहा है। यह किसी भी उम्र में आ सकता है, लेकिन 30 के बाद इसका खतरा अधिक माना जाता है। ऐसे लोगों को दिल को बीमारियों से बचाने वाली चीजों का सेवन शुरू करना चाहिए।
दिल की ढाल हैं कद्दू के बीज

दिल की तमाम दिक्कतों से बचाने वाले सीड्स खाने चाहिए। विभिन्न रिसर्च कद्दू के बीजों को दिल के लिए हेल्दी मानते हैं। यह धमनियों और हार्ट मसल्स को डैमेज व बीमारियों से बचाने वाले कंपाउंड देते हैं।
खराब कोलेस्ट्रॉल में कमी
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ब्लॉक कर देता है, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है। जर्नल ऑफ मेडिसिनल फूड पर मौजूद शोध में इसे खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल में कमी दर्ज की गई है।
अच्छे कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी
जो लोग कद्दू के बीज का नियमित सेवन करते हैं, उनके खून में अच्छा कोलेस्ट्रॉल ज्यादा देखा गया है। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल खून के प्रवाह से फालतू फैट घटाने में मदद करते हैं।
बीपी और धड़कन
कद्दू के बीज में मैग्नीशियम होता है। यह बीपी की बीमारी और तेज धड़कन से बचाने में मदद करते हैं। यह पोषक तत्व दिल के फंक्शन को सुधारता है और किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है।
हार्ट डैमेज से सुरक्षा
पंपकिन सीड्स में विटामिन ई और पोलीफेनोल्स होते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, जो हार्ट डैमेज का कारण है। यह फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके दिल को तंदरुस्त बनाते हैं।
हॉर्मोन और मेटाबॉलिज्म
इन हरे बीजों में जिंक भी होता है। यह मिनरल हॉर्मोन और मेटाबॉलिज्म के लिए महत्वपूर्ण है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
