बढ़े हुए पेट को कम करने के अयुर्वेदिक घरेलू उपाय      Publish Date : 27/06/2025

        बढ़े हुए पेट को कम करने के अयुर्वेदिक घरेलू उपाय

                                                                                                                                                            डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

गरमी के मौसम में अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इन मौसमी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। ये चीजें न केवल आपके पेट की चर्बी को कम करेंगी, बल्कि आपके शरीर को स्वस्थ और शरीर को ऊर्जावान भी बनाएं रखती हैं।

गर्मी का मौसम वजन को कम करने के लिए सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि इस मौसम में शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया तेज रहती है और पसीने के माध्यम से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो कुछ विशेष मौसमी चीजें इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं। नींबू पानी, खीरा, तरबूज, नारियल पानी, ग्रीन टी और छाछ जैसी चीजें न केवल आपके फैट बर्निंग को बढ़ावा देती हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक भी बनाए रखती हैं।

इन चीजों का नियमित सेवन करने से वजन कम करने की प्रक्रिया तेज होती है और आप स्वयं ही महसूस करेंगे कि पेट की चर्बी कैसे कम हो रही है। क्या आप इनमें से कोई चीज पहले से अपनी डाइट में शामिल कर चुके हैं।

पेट के मोटापे को कम करने वाले कुछ आइटम्स

1. नींबू और गुनगुना पानी

नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बढ़ाते हैं और फैट बर्निंग प्रोसेस को भी तेज करते हैं। इसके लिए प्रतिदिन सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।

2. खीरा और तरबूज

गर्मियों में खीरा और तरबूज खाने से शरीर तो हाइड्रेटेड रहता ही है और इसके साथ ही शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन हो जाता है। यह दोनों ही फल कम कैलोरी वाले होते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे इनको खाने से भूख कम लगती है और वजन को कम करने में पर्याप्त मदद मिलती है।

3. नारियल पानी

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है। यह पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद करता है और आपके डाइजेशन सिस्टम को भी बेहतर बनाता है।

4. ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटेचिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं। रोजाना ग्रीन टी पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट तेजी से कम होता है और वजन कम होने की प्रक्रिया तेज होती है।

5. दही और छाछ का प्रभाव

छाछ और दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को सुदृढ़ करते हैं और मेटाबॉलिज्म की क्रिया को भी बढ़ाते हैं। दही और छाछ पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं और गर्मी में शरीर को ठंडा भी बनाए रखते हैं।

                                                   

अगर आप भी गर्मियों में अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इन मौसमी चीजों को अपनी डाइट में आवश्यक रूप से शामिल करें। यह पदार्थ न केवल आपके पेट की चर्बी को कम करते हैं, बल्कि आपके शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान भी बनाएं रखते हैं।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।