महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय      Publish Date : 11/05/2025

       महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय

                                                                                                                                        डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

वर्तमान की इस भागदौड़ से भरी जिंदगी में तनाव, थकान और हॉर्मोनल बदलाव के चलते महिलाओं में कामेच्छा यानी सेक्स की इच्छा कम हो जाना आम सी बात हो गई है और 10 में से लगभग 3 महिला इस समस्या से जूझ रही हैं। विशेष रूप से 40 वर्ष की आयु के आसपास महिलाएं इस समस्या से अधिक परेशान रहती हैं।

हालांकि यह एक अच्छी बात कि आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों से इस समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है। आज के अपने इस लेख में हम बात करेंगे कि महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा के बारे में, तत्काल कामोत्तेजना के लिए क्या उपाय किया जाए और रोज़मर्रा में ऐसा क्या खाएं जिससे कि महिला की उत्तेजना बढ़ सके।

महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा

                                                          

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जो महिलाओं में सेक्स की इच्छा को बढ़ाने में मदद करती हैं। इनमें से कुछ विशेष इस प्रकार से हैं:-

1. अश्वगंधा:- यह तनाव के स्तर को कम करती है और हॉर्मोन को बैलेंस करके आपकी कामेच्छा को बढ़ाती है। आप रोज़ सुबह एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर को दूध या पानी के साथ सेवन कर सकती हैं।

2. शतावरी:- ये महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। ये सेक्स हॉर्मोन को ठीक करती है और उत्तेजना बढ़ाने में मदद करती है। शतावरी का चूर्ण या जूस पीना अच्छा ऑप्शन है।

3. शिलाजीत:- ये शरीर में एनर्जी बढ़ाता है और सेक्स की इच्छा को जागृत करता है। इसे थोड़ी मात्रा में दूध के साथ ले सकते हैं।

इन आयुर्वेदिक दवाओं को लेने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें ताकि सही मात्रा पता चल सके।

तत्काल महिला कामोत्तेजना के लिए

अगर आप तुरंत उत्तेजना बढ़ाना चाहती हैं, तो कुछ चीज़ें फटाफट असर दिखा सकती हैं। हालांकि बाज़ार में तत्काल कामोत्तेजना के लिए दवाएं (जैसे पिंक वियग्रा) मिलती हैं, लेकिन आयुर्वेदिक तरीके अधिक सुरक्षित हैं।

डार्क चॉकलेट:- इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो मूड को अच्छा करते हैं और तुरंत उत्तेजना बढ़ाते हैं।

अनार का जूस:- यह खून का बहाव तेज़ करता है, जिससे शरीर में जोश आता है।

कॉफी:- दिन में 1-2 कप कॉफी पीने से एनर्जी बढ़ती है और सेक्स ड्राइव में सुधार होता है।

40 साल की महिलाओं में कामेच्छा कैसे बढ़ाएं?

                                                    

40 की उम्र में हॉर्मोन बदलते हैं और रजोनिवृत्ति की वजह से कामेच्छा कम हो सकती है। इसे बढ़ाने के लिए ये टिप्स आजमाएं-

खानपान ठीक रखें:- सेब, अनार और बादाम जैसी चीज़ें खाएं। ये खून का प्रवाह बढ़ाते हैं और सेक्स की इच्छा जगाते हैं।

योग और एक्सरसाइज़:- रोज़ सुबह 20-30 मिनट योग करने से तनाव कम होता है और शरीर में जोश आता है।

शतावरी का सेवन:- यह खासतौर से इस उम्र की महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इसे दूध के साथ लेने से हॉर्मोन बैलेंस रहते हैं।

महिलाओं को उत्तेजित करने के लिए क्या खाना चाहिए?

                                                   

खाना आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकता है। ये चीज़ें रोज़ खाएं:

सेब:- इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो प्राइवेट पार्ट्स में खून का बहाव बढ़ाते हैं।

बादाम:- ये एनर्जी देते हैं और सेक्स ड्राइव को बूस्ट करते हैं।

केसर:- थोड़ा सा केसर दूध में मिलाकर पीने से उत्तेजना बढ़ती है।

अनार:- ये न सिर्फ जोश बढ़ाता है बल्कि सेक्स के दौरान दर्द भी कम करता है।

महिलाओं में कामोत्तेजना बढ़ाने की बेस्ट आयुर्वेदिक दवा

अगर आप सोच रही हैं कि सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा कौन सी है, तो अश्वगंधा और शतावरी का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। ये दोनों मिलकर तनाव को कम करते हैं, हॉर्मोन को ठीक करते हैं और शरीर में जोश भरते हैं।

लड़कियों को जोश में लाने के लिए टेबलेट

आजकल सब अपने काम को लेकर इतने व्यस्त है मानो किसी के पास बात तक करने का समय नहीं है. काम के तनाव के कारण आज कल नशे करने की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ गई है, नशा भी एक कारण है कामेच्छा की इच्छा को कम या खत्म कर देता है।. हम कुछ ऐसे टेबलेट्स के बारे में बातें करेंगे, जिससे कामेच्छा की इच्छा बढ़ती है और लड़कियों को जोश में लाने के लिए टेबलेट बिकुल सेफ है और ये आयुर्वेदिक टेबलेट्स हैं, इसके कोई साइड इफ्फे्स भी नहीं होते।

निष्कर्ष

                                            

महिलाओं की कामेच्छा को बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है। आयुर्वेदिक दवाएं जैसे अश्वगंधा, शतावरी और शिलाजीत, साथ ही सही खानपान और जीवनशैली से आप अपनी सेक्स लाइफ को फिर से मज़ेदार बना सकती हैं। तत्काल कामोत्तेजना के लिए डार्क चॉकलेट या अनार का जूस ट्राई करें। 40 की उम्र में भी ये नुस्खे कारगर हैं। बस इन चीज़ों को नियमित रूप से सेवन करे और अपने पार्टनर के साथ खुशहाल जीवन बिताएं।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।