अपने घुटनों को कभी न बदलें      Publish Date : 22/10/2024

                           अपने घुटनों को कभी न बदलें

                                                                                                                                         डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

50 साल की आयु होने के बाद धीरे-धीरे शरीर के जोडों मे से लुब्रीकेन्ट्स एवं केल्शियम बनना कम हो जाता है। जिसके कारण जोडों का दर्द, जोड़ों में गैप, केल्शियम की कमी, आदि विभिन्न प्रोब्लम्स सामने आने लगती है। जिसके चलते आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के अंतर्गत आपको जोइन्ट्स रिप्लेस करने की सलाह दी जाती है जिसके चलते कई आर्थिक रुप से मजबूत लोग यह मानते है कि हमारे पास तो बहुत पैसे है और वह अपने घुटनें चेंज भी करवा लेते है।

                                                                            

लेकिन क्या आपको पता है जो चीज कुदरत ने हमे दी है, वह आधुनिक चिकित्सा विज्ञान अथवा तो कोई भी साइंस नही बना सकती। आप कृत्रिम जॉइन्ट फिट करवा कर थोडे समय के लिए यानी कि 2-4 वर्ष तक तो ठीक प्रकार से चल सकते हैं। परन्तु कुछ समय के बाद मे आपको बहुत ही तकलीफ होती है।

                                                                         

अब हम आपको जॉइन्ट रिप्लेसमेंट का एक सटीक इलाज बताने जा रहें हैं। इसे आप दूसरे लोगों के साथ शेयर करे और ऐसे हजारो जरुरतमंद लोगो तक इस जानकारी को पहुँचाये जो जॉइन्ट रिप्लेसमेंट के लिए लाखो रुपये खर्च करने मे असमर्थ है। 

बबूल नाम के वृक्ष को आपने सबने जरुर देखा होगा। यह भारत मे हर जगह बिना किसी प्रयास के ही अपने आप खडा़ हो जाता है, अगर बबूल नाम का वृक्ष अमेरिका या फिर किसी अन्य देशों मे इतनी मात्रा मे उपलब्ध होता तो आज वही लोग इनकी दवाई बनाकर हमसे लाखों रुपये लूटते । लेकिन इसके विपरीत भारत के लोगों को जो चीज मुफ्त मे मिलती है उनकी कोई कदर नही होती है।

बबूल का प्रयोग इस प्रकार से करना है-

                                                             

बबूल के पेड पर जो फली (फल) आती है उसको तोड़कर घर लेकर आयें, अथवा यदि आपको शहर मे नही मिल रहा हो तो किसी गांव में चले जाएं और वहा जितने बबूल के फल चाहिये उतने ही लेकर आएं और इन फलों को सुखाकर इनका पाउडर बना ले। इसके बाद सुबह 1 चम्मच की मात्रा में गुनगुने पानी से खाने के बाद, केवल 2-3 महीनों तक सेवन करने से आपके घुटने का दर्द बिल्कुल ठीक हो जायेगा और आपको अपने घुटने बदलवाने की जरुरत ही नही पडेगी।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, पिछले तीस वर्षों से मेरठ जनपद के कंकर खेंड़ा क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रेक्टिस कर रहे हैं।