दूध में जैतून का तेल मिलाकर पीने से मिलने वाले सस्थ्य लाभ      Publish Date : 19/10/2024

      दूध में जैतून का तेल मिलाकर पीने से मिलने वाले सस्थ्य लाभ

                                                                                                                                                     डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

दूध में ऑलिव ऑयल को मिक्स करके पीने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं। हमारे आयुर्वेदाचार्य आपको बता रहे है इसके सेवन करने से आपको मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में-

दूध में ऑलिव ऑयल को मिलाकर सेवन करने के लाभ

                                                                  

अक्सर हम में से कई लोग रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध या फिर दूध में गाय का घी मिक्स करके पीते हैं। यह मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इसी प्रकार से दूध और ऑलिव ऑयल के मिश्रण का सेवन करने से आप न सिर्फ अपनी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं, बल्कि इससे आपकी पाचन संबंधी दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं।

आज के अपने इस लेख में हम आपको दूध में ऑलिव ऑयल मिक्स करके सेवन करने से मिलने वाले लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं दूध में ऑलिव ऑयल मिक्स करके सेवन करने से आपको क्या क्या स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं?

आपका पाचन तंत्र करता है सही तरीके से काम

                                                                  

अपनी पाचन संबंधी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए आप दूध में ऑलिव ऑयल को मिक्स करके इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपकी कब्ज की परेशानी को भी दूर कर सकता है। इस खास मिश्रण का सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट और पेट संबंधी विकारों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऑलिव ऑयल में मौजूद मोनो-अनसैचुरेटेड फैट आपकी गट हेल्थ में काफी सुधार कर सकता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करता है

हाई ब्लड शुगर से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए भी दूध में ऑलिव ऑयल को मिक्स करके सेवन करना भी काफी हेल्दी साबित हो सकता है। यह मुख्य रूप से टाइप-2 डायबिटीज के खतरों को भी कम कर सकता है। ऐसे में यदि आप अपने शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं, तो दूध पीते समय इसमें 2 से 3 बूंदे ऑलिव ऑयल मिक्स करके इसका सेवन करें, आपको लाभ मिलेगा।

आंखों की परेशानी को करे दूर

आपकी आंखों से जुड़ी अनेक समस्याओं को दूर करने के लिए दूध में ऑलिव ऑयल को मिक्स करके सेवन करना आपकी आंखों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकता है। इसका सेवन करने के साथ-साथ आप इसे अपनी आंखों पर हल्की सी मसाज भी कर सकते हैं, इससे आकी आंखों को अधिक लाभ मिलेगा।

स्किन ग्लो के लिए

                                                       

दूध में ऑलिव ऑयल को मिक्स करके सेवन करने से आपकी स्किन पर चमक वापस आ सकती है। इसके लिए 1 गिलास दूध में 2 से 3 बूंदें ऑलिव ऑयल की मिक्स करके प्रतिदिन इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप इस दूध और ऑलिव ऑयल के मिश्रण को अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन को काफी लाभ हो सकता है। यह स्किन पर चमक भी बढ़ाता है और आपके चेहरे की चमक को बढ़ा सकता है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रेक्टिस कर रहे हैं।