आंतों की सुदृढ़ता के लिए सेवन करें अनारदाना      Publish Date : 24/06/2024

                    आंतों की सुदृढ़ता के लिए सेवन करें अनारदाना

                                                                                                                                                          डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

अनारदाना में मौजूद कई विटामिन, फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर शरीर के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं। अनार के सुख बीजों को ही अनारदाना के नाम से जाना जाता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर, गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से हाई बीपी, स्क्लेरोसिस और अन्य कार्डियो वैस्कुलर रोगों की रोकथाम में सहायता मिलती है।

                                                                               

अनारदाना आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें सूजन रोधी गुण होते हैं और यह आहार फाइबर का एक अच्छा स्रोत भी होता है। अनारदाना सहन रोग और अल्सरेटिव पॉलिटिक्स जैसी पुरानी बीमारियों में भी उपयोगी होता है। यह फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन को सुधारने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। अनारदाना में विटामिन ए, सी और ही पाया जाता है जो मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। अनारदाना में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। अनार दाने में पाली फिनोल्स एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमारी शक्ति को बढ़ाने में मददगार होता है।

                                                             

अनारदाना उल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी पुरानी बीमारियों के लिए भी अति उपयोगी है। यह पेट में गड़बड़ होने के इलाज और आंतों की सूजन को कम करने में भी बहुत उपयोगी होता है। इसलिए अनारदाना का सेवन प्रातः और शाम के समय करने से आंतों को मजबूती प्राप्त होती है।

लेखक: डॉ0 सुशील शर्मा, पिछले 30 वर्षों से कंकर खेड़ा मेरठ में आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में निजी प्रक्टिस कर रहें हैं।