रिफागट-400 टैबलेट का उपयोग किन स्थितियों में किया जाता है      Publish Date : 26/06/2025

रिफागट-400 टैबलेट का उपयोग किन स्थितियों में किया जाता है

                                                                                                                                      डॉ0 दिव्यान्शु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

रिफागट 400 टैबलेट एक एंटीबायोटिक है. जो कि पाचन मार्ग के अमोनिया-उत्पादक बैक्टीरिया को मारकर काम करती है। यह आपके संक्रमण का इलाज करती है और हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी (ऐजिटेशन, कन्फ्यूजन, मांसपेशियों की समस्या) के लक्षणों से राहत प्रदान करती है। इससे हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी के रिकरेंस को कम करने में भी मदद मिलती है।

परिचय

                                                          

रिफागट 400 टैबलेट एक एंटीबायोटिक है जो हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी का उपचार करती है, जिसमें लिवर ब्लड से हानिकारक टॉक्सिन निकालने में विफल रहता है, जिससे मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है। इसे संक्रामक डायरिया का इलाज करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह आंतों में हानिकारक बैक्टीरिया को मारकर और उनकी वृद्धि को रोकती है।

इस दवा का इस्तेमाल अकेले या अन्य दवाओं के साथ किया जा सकता है। इसे खाने के साथ या उसके बिना लिया जा सकता है, अच्छा यह होगा कि रोज एक ही समय पर इसे लें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई खुराक और अवधि अनुसार ही इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने के लिए इसे हर रोज एक ही समय पर ले और तब तक लें जब तक के लिए डॉक्टर ने डॉक्टर ने आपके लिए अपनी पर्ची पर लिखा है। इसका सेवन जल्दी बंद कर देने से संक्रमण दोबारा हो सकता है और फिर इलाज में कठिनाई होती है।

कुछ लोगों में उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आना, मिचली आना, चकत्ते, जोड़ों का दर्द, और डिप्रेशन जैसे दुष्प्रभाव विकसित हो सकते हैं। ये साइड इफेक्ट आमतौर पर अस्थायी होते हैं और इलाज के दौरान दूर हो जाते हैं जब आपका शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट हो जाता है। अगर ये साइड इफेक्ट आपको परेशान करते हैं या नहीं जाते हैं तो डॉक्टर से परामर्श करें। इस दवा के कारण आपका मूत्र का रंग लाल हो सकता है। लेकिन, यह सामान्य और हानिरहित है।

यदि आप गर्भवती हैं, स्तनपान करवा रही हैं, लिवर, किडनी या हृदय की किसी समस्या से पीड़ित हैं या आपको किसी एंटीबायोटिक दवा से एलर्जी है तो इस दवा से इलाज शुरू करने से पहले, आपको अपने डॉक्टर को इस बारे में बताना चाहिए।

रिफागट टैबलेट के मुख्य उपयोग

  • हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी का इलाज
  • संक्रामक डायरिया का इलाज

रिफागट टैबलेट के फायदे

हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी के इलाज में

हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी एक गंभीर लिवर की बीमारी है जिससे मस्तिष्क की क्रियाविधि में बदलाव आ सकता है जिसके कारण भ्रम, ट्रेमर (ताने आना), नींद संबंधी समस्याएं और बेहोशी आना आदि जैसे लक्षण हो सकते हैं। लक्षणों में भ्रम, मांसपेशियों की समस्याएं, बोलने में कठिनाई और कभी-कभी कोमा में पहुँच जाना शामिल हैं। रिफागट 400 टैबलेट रक्त में मौजूद, मस्तिष्क पर हानिकारक प्रभाव डालने वाले, अमोनिया-उत्पादक बैक्टीरिया के स्तर को कम करता है। अगर निर्धारित किए गए अनुसार लिया जाए तो यह दवा आपके ब्रेन फंक्शन में सुधार कर सकता है और हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी से जुड़े लक्षणों को कम कर सकती है।

रिफागट टैबलेट के साइड इफेक्ट

                                                        

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं। अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

रिफैगट के सामान्य साइड इफेक्ट

  • चक्कर आना
  • मिचली आना
  • पेरिफेरल एडीमा
  • एसाइटिस (पेट के अंदुरुनी हिस्सों में तरल इकठ्ठा होना)
  • थकान
  • डिप्रेशन
  • नासोफैरिंजाइटिस (नाक और गले में सूजन)
  • जोड़ों का दर्द
  • रैश
  • मांसपेशियों में दर्द

रिफागट टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें। इसे साबुत निगल लें, इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। रिफागट 400 टैबलेट को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं, लेकिन बेहतर यह होगा कि इसे एक तय समय पर लिया जाए।

रिफागट टैबलेट किस प्रकार काम करती है

रिफागट 400 टैबलेट एक एंटीबायोटिक है. यह पाचन मार्ग में अमोनिया-उत्पादक बैक्टीरिया को मारकर काम करती है। यह आपके संक्रमण का इलाज करता है और हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी (ऐजिटेशन, कन्फ्यूजन, मांसपेशियों की समस्या) के लक्षणों से राहत देती है। इससे हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी के रिकरेंस को कम करने में भी मदद मिलती है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।