गर्मी में त्वचा रहेगी सुरक्षित      Publish Date : 23/06/2025

                      गर्मी में त्वचा रहेगी सुरक्षित

                                                                                                                                            डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

जिस प्रकार से हमारे शरीर को तनाव और अवसाद से गुजरना पड़ता है, ठीक इसी तरह से गर्मी के दिनों में मौसम में नमी की कमी, गर्म हवाओं, तेज धूप, धूल, धुआं और प्रदूषण के अन्य कारकों के कारण त्वचा को भी तनाव का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल मेरठ के मेडिकल ऑफिसर डॉ0 दिव्यांशु सेंगर बता रहे हैं गर्मी में त्वचा की देखभाल के आसान तरीके, आने वाले दिनों में तापमान में निरंतर वृद्धि ही होगी। बीच-बीच में अचानक बारिश हो जाने के कारण भले ही एक दो दिन के लिए राहत मिल जाए, लेकिन फिर से उमस का सामना करना ही पड़ेगा।

ऐसे में बहुत जरूरी है कि त्वचा अच्छी तरह से हाईड्रेट रहे। यदि ये हाइड्रेट नहीं रहेगी तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ेगा, खासकर त्वचा पर अधिक। पानी की कमी से त्वचा पर दाग-धब्बे उभरने के साथ ही मुंहासे, दाने आदि निकल आना, गर्दन के आसपास और पीठ पर घमौरियां होना और त्वचा में खिंचाव आदि समस्याएं हो सकती हैं। पानी की कमी से होंठ फट सकते हैं और त्वचा रूखी हो सकती हैं।

शरीर में पानी की कमी न होने पाए, इसके लिए प्रतिदिन दो से तीन लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। यदि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या है तो कितनी मात्रा में पानी पीना है, इस बारे में अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी के साथ पानी की अधिक वाले फलों सब्जियों का सेवन अवश्य करना चाहिए। गर्मी के मौसम में नारियल पानी, खरबूजा, तरबूज, नीबू आदि का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए।

                                                   

वे प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का काम करते हैं। इनसे शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती रहती है। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो खीरा और एलोवेरा जेल का मिश्रण ऐसी त्वचा के लिए है। यदि आपको लाचा मुखी थोड़ा सा शहद और एक मिलाकर फेसपैक बनाएं। इसे चेहरे और गर्दन आदि में चमक आती है। इससे त्वचा में चमक आएगी।

मुलतानी मिट्टी से आप परिचित है ही इस साधारण मिट्टी में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं। हम सभी के लिए बहुत लाभदायक होती इसकी एक और विशेषता है कि सखी देने तरह की लाभदायक होती है। गर्मी के दिनों में पानी की अधिकता वाली सब्जियों और मौसमी फलों का रस निकालकर भी चेहरे पर लगाने से त्वचा में रौनक आती है। ये ताजगी से भरपूर होते हैं। इनको प्रयोग करते समय इस संदर्भ में यह अवश्य ध्यान रखें कि सब्जियों और फलों के दिल की बीमारियां ठीक होती हैं। इनका प्रयोग कर आप सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं और यह बहुत लाभदायक है।

गर्मी के मौसम में आपके स्वास्थ्य के लिए यह भी जरूरी है कि आप  नियमित रूप से योग व्यायाम और प्राणायाम करें। इससे शरीर में मौजूद हानिकारक एवं विषाक्त पदार्थ स्वमेव ही बाहर निकल जाते हैं।

घर पर लें स्पा का आनंद

                                                

होम स्पा का आनंद उठाने के लिए एक खीरे को कुचलकर इसमें थोड़ा सा एलोवीरा जेल मिक्स कर लें। गर्मी के दिनों शरीर के लिए एक प्रकृतिक माइश्चराइजर मिश्रण तैयार है। इसे आप चेहरे के साथ ही गर्दन, हाथों और पैरों पर भी इस्तेमाल कर सकती है। इससे न केवल गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि यह त्वचा को हाइड्रेट करने का भी काम करेगा। खास बात यह है कि इसे लगाकर आप आसानी से रसोई के काम भी कर सकती है और वह भी फूल-कूल महसूस करते हुए।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।