नौजवानों को क्यों हो रहा है ब्रेन ट्यूमर?      Publish Date : 17/08/2024

नौजवानों को क्यों हो रहा है ब्रेन ट्यूमर?

डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

खराब जीवन शैली और खराब खानपान का असर हमारे सेहत पर पड़ता है और इस कारण आज लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। ट्यूबरक्लोसिस, कैंसर के साथ ही ब्रेन ट्यूमर के मामले भी वैश्विक तौर पर तेजी से बढ़े हैं और अब तो युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर युवाओं को ब्रेन ट्यूमर क्यों हो रहा है? क्या है इसके कारण ? इसको लेकर हमने अपने डॉक्टर से बात की। एक्सपर्ट की माने तो इसके पीछे जेनेटिक्स कारण जिम्मेदार होते हैं। मेडुलोब्लास्टोमा और ईपेंडीमोमा बच्चों और कम उम्र के लोगों में होने वाला सबसे आम कैंसर है। इसके अलावा एक्सपर्ट बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर का सबसे मुख्य कारण मोबाइल फोन का एक्सपोजर ज्यादा होना है। अगर फोन का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो ब्रेन ट्यूमर का जोखिम बढ़ सकता है। फोन के एक्सपोजर से स्कल बोन कमजोर हो जाती है, इसकी वजह से फोन की रेडिएशन ब्रेन को इफेक्ट करती है। यह तेजी से बढ़ाने वाले ट्यूमर होते हैं। यह ट्यूमर अक्सर मस्तिष्क और रीढ़ के अंदर की नस के अन्य भागों में फैल जाते हैं।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

                                                                                 

अक्सर सुबह के वक्त सिर दर्द होना।

जी मिचलाना और उल्टी होना।

गतिविधि स्तर में परिवर्तन होना।

चक्कर आना।

संतुलन बिगड़ना।

दृष्टि संबंधी समस्याएं।

पीठ में दर्द होना।

चलने में समस्याएं।

याददाश्त की समस्या

ट्यूमर का उपचार

एक्सपर्ट के मुताबिक इलाज में ट्यूमर को जितना संभव हो उतना निकालने के लिए सर्जरी किया जाता है, इसके बाद कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए रेडिएशन थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं जितनी जल्दी बीमारी की पहचान होगी उतनी जल्दी इलाज होगा और इस बीमारी से बचाव करना आसान होगा।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।