कृषि विश्वविद्यालय CST Studio Suite पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन      Publish Date : 14/10/2026

कृषि विश्वविद्यालय CST Studio Suite पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन

  • कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में CST Studio Suite पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित

कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में "Industry Oriented Advanced Techniques Using CST Studio Suite" विषय पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई।

यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के मार्गदर्शन में, विश्वविद्यालय के 150वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित की गई।

                   

कार्यशाला का शुभारंभ डीन, कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी डॉ. जयवीर सिंह, प्रसार निदेशक डॉ. सत्येन्द्र कुमार एवं प्रशासन के सह निदेशक डॉ. पी. के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. चित्रा सिंह, कार्यक्रम निदेशक, एवं डॉ. विनीत चौहान, आयोजन सचिव एवं तकनीकी महाविद्यालय के अन्य सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया।

कार्यशाला में बी.टेक. के विभिन्न विभागों - इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस इंजीनियरिंग (AI & DS), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) और केमिकल इंजीनियरिंग के कुल 34 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर एडवांस्ड रियलिटी सॉल्यूशंस, जो कि Dassault Systèmes की इंडस्ट्री पार्टनर कंपनी है, के वरिष्ठ एप्लीकेशन इंजीनियर श्री प्रवीण कुमार ने CST Studio Suite के विभिन्न तकनीकी अनुप्रयोगों पर व्यावहारिक जानकारी साझा की।

कार्यशाला के अनुप्रयोग एवं उपयोग:

कार्यशाला में बताया गया कि CST Studio Suite विद्यार्थियों को अदृश्य इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड्स, वेव प्रोपेगेशन और एंटीना रेडिएशन पैटर्न को 3D में विजुअलाइज करने की क्षमता प्रदान करता है। इससे छात्र बिना महंगे फिजिकल प्रोटोटाइप बनाए ही डिजिटल रूप से डिजाइन, टेस्ट और ऑप्टिमाइज करना सीखते हैं।

इसके माध्यम से छात्र 3D इलेक्ट्रोमैग्नेटिक मॉडलिंग, एंटीना ऐरे ऑप्टिमाइजेशन, सिग्नल इंटीग्रिटी (SI), पावर इंटीग्रिटी (PI) और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कंपैटिबिलिटी (EMC) टेस्टिंग जैसी इंडस्ट्री-डिमांडेड स्किल्स सीखते हैं।

इस तकनीक का एक महत्वपूर्ण उपयोग प्रेसिजन एग्रीकल्चर में है - जैसे खेत में जमीन के नीचे लगे IoT मॉइश्चर सेंसर। गीली मिट्टी रेडियो सिग्नल को अवशोषित कर लेती है जिससे सेंसर फेल हो जाते हैं। CST के माध्यम से मिट्टी की डाइइलेक्ट्रिक प्रॉपर्टीज को मॉडल कर ऐसे कॉम्पैक्ट एंटीना डिजाइन किए जा सकते हैं जो गीली मिट्टी को भी भेद कर ऑटोमेटेड इरिगेशन सिस्टम तक डेटा पहुंचा सकें। यह तकनीक 5G/6G टेलीकॉम, ऑटोमोटिव रडार, डिफेंस टेक्नोलॉजी, मेडिकल डिवाइसेज और स्मार्ट एग्रीटेक हार्डवेयर में करियर के नए अवसर खोलती है।