गन्ने की फसल को लेकर कृषि विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला को आयोजन      Publish Date : 07/10/2026

गन्ने की फसल को लेकर कृषि विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला को आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में कॉलेज ऑफ शुगर कैन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों को एकदिवसीय कार्यशाला में गन्ने से संबंधित विभिन्न तकनीकों एवं कीट से होने वाले नुकसान तथा रोगों से फसल पर पड़ने वाले प्रभाव एवं उनके प्रबंधन की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ आर. एस. सेंगर ने बताया कि बलरामपुर शुगर मिल के द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव 9 अक्टूबर को विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस स्पेशल प्लेस प्लेसमेंट ड्राइव को ध्यान में रखते हुए, छात्रों को तकनीकी जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि छात्रों को टीम भावना एवं लक्ष्य निर्धारण करके बड़े सपने देखने के लिए स्पेशल सत्र रखा गया है। छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए टीम में प्रभावी सहयोग और रचनात्मक सोच के बारे में सीखा। एक सफल व्यक्ति के लिए व्यक्तित्व प्रतिभा के साथ टीम कार भी आवश्यक है। लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने की क्षमता भी जरूरी है, इसके बारे में भी छात्रों को बताया गया। डॉक्टर सेंगर ने बताया कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि छात्रों में संचार कौशल टीम, भावना और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो। इसका प्रयास किया जा रहा है, जिससे छात्र भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना कर सकेंगे।

इस अवसर पर प्रोफेसर गजे सिंह, डॉक्टर रविशंकर, प्रोफेसर पंकज कुमार, प्रोफेसर मनोज यादव, डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता, डॉक्टर निमिषा टेहरी आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।