कृषि विवि में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता विकास विषय पर कार्यशाला का आयोजन      Publish Date : 08/05/2026

कृषि विवि में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता विकास विषय पर कार्यशाला का आयोजन

महिला अध्ययन केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा ‘महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का विकास’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के माननीय कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में महिला अध्ययन केन्द्र के द्वारा ग्राम चिरौड़ी में स्थित विश्वविद्यालय के फार्म हाउस के ब्लॉक बी में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का विकास’पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 08 मई, 2026 को किया गया।

                 

कार्यक्रम में डॉ0 विनीता वर्मा, सचिव, महिला अध्ययन केन्द्र ने स्वागत भाषण में महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया तथा महिलाओं को स्वावलम्बी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती इंदू सैनी, सब इंस्पेक्टर थाना दौराला तथा प्रभारी मिशन नारी शक्ति ने महिलाओं को मिशन नारी शक्ति के अन्तर्गत चल रही योजनाओं के बारे में बताया तथा पुलिस द्वारा सहायता मांगने के लिए विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

               

कार्यक्रम के अन्त में डॉ0 रेखा दीक्षित द्वारा धन्यावाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ0 श्वेता आन्नद, डॉ0 निमिषा टेहरी, डॉ0 दामनी मैथाली, श्रीमती किरन, वर्णिका त्यागी, मनीषा, अनुराग तथा फार्म के समस्त कर्मचारियों ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया।