
कृषि विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण Publish Date : 27/04/2026
कृषि विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण
पृथ्वी दिवस के अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा विश्वविद्यालय में स्थित महिला छात्रावासों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। महिला अध्ययन केंद्र की अध्यक्ष डॉ० रश्मि ने छात्राओ को पृथ्वी दिवस मनाने के कारण तथा प्रदूषण के विषय में बताया।

महिला अध्ययन केंद्र की सचिव डॉक्टर विनीता वर्मा ने छात्राओं को वृक्षों की महत्वता तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने में वृक्षों की उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉक्टर रेखा दिक्षित, डॉक्टर निमिषा, डॉक्टर श्वेता आनंद, डॉक्टर प्रमिला उमराव, डॉक्टर श्वेता यादव के साथ सभी हॉस्टल वार्डन तथा केयरटेकर उपस्थित रहीं। सभी छात्राओं ने छात्रावास कैंपस के सुंदर बनाने के लिए वृक्षारोपण सहर्ष किया।
