कृषि विवि में छात्राओं के मध्य “पढ़ें विश्वविद्यालय–बढ़े विश्वविद्यालय” कार्यक्रम का आयोजन      Publish Date : 17/04/2026

कृषि विवि में छात्राओं के मध्य “पढ़ें विश्वविद्यालय–बढ़े विश्वविद्यालय” कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनाँक 17 अप्रैल, 2026 को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ के सन्दर्भ में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के मध्य ‘पढ़े विश्वविद्यालय - बढ़े विश्वविद्यालय’ कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के अन्तर्गत स्थित केन्द्रीय पुस्तकालय में किया गया। इस कार्यक्रम में पढ़ने से छात्राओं को होने वाले लाभ एवं ज्ञापपयोगी पुस्तकों से सम्बन्धित तमाम जानकारियाँ उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त इन समस्त छात्राओं को ‘पढ़ें विश्वविद्यालय, बढ़े महिला सम्मान, शिक्षित नारी से ही है राष्ट्र की पहचान’ विषय पर एक लघु वीडियो भी दिखाया गया।

                        

इन समस्त छात्राओं को महिला सशक्तिकरण एवं महिला अधिकारों के विषय में भी विस्तृत जानकारियाँ प्रदान की गई। महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमित आनन्दी बेन पाटिल जी के बारे लिखित पुस्तक ‘मुझे चुनौमियाँ पसन्द हैं’ भी पढ़ने के लिए दी गई, जिसका दन सभी छात्राओं ने विस्तृत अध्ययन भी किया।

                       

इस कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी, केन्द्रीय पुस्तकालय डॉ0 वी0 पी0 सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण (छात्रा) डॉ0 रश्मि के द्वारा भी अपने विचारों को व्यक्त किया गया  और इस कार्यक्रम की उपयोगिता का भी वर्णन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ0 राहुल कुमार प्रभारी अधिकारी, केन्द्रीय पुस्तकालय के द्वारा भी उनकी ओर से पूर्ण सहायोग प्रदान किया गया। केन्द्रीय पुस्तकालय से सम्बद्व समस्त कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।