
सूक्ष्मजीव विज्ञान में आधारभूत प्रयोगशाला तकनीकों पर व्यक्तिगत प्रशिक्षण विषय पर 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम Publish Date : 19/03/2026
सूक्ष्मजीव विज्ञान में आधारभूत प्रयोगशाला तकनीकों पर व्यक्तिगत प्रशिक्षण विषय पर 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौधोगिक विश्वविधालय मेरठ के पशु-चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविधालय में भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा वित्पोषित 23 छात्र-छात्राओं को “सूक्ष्मजीव विज्ञान में आधारभूत प्रयोगशाला तकनीकों पर व्यक्तिगत प्रशिक्षण” विषय पर 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का माननीय कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त के दिशा-निर्देश में शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर अधिष्ठाता प्रतिनिधि द्व्य डॉ0 टी. के. सरकार एवं डॉ0 विजय सिंह ने प्रतिभागियों को पूरे मनोबल के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रमको सम्भोधित करते हुए ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सह-निदेशक डॉ0 सत्यप्रकाश ने विष्य कि महत्वता पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम के निदेशक डॉ0 शैलजा कटोच एवं डॉ0 पियूष तोमर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित विषय वस्तु के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमिला उमाराव ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ0 अमित कुमार, डॉ0 वी. पी. सिंह, डॉ0 अमित कुमार वर्मा, डॉ0 मनीष कुमार शुक्ला, डॉ0 राजेश मांडील, डॉ0 कुलदीप त्यागी एवं डॉ सावन रावत आदि उपस्थित रहे।
