
पंतनगर किसान मेला 2026 का भव्य आयोजन Publish Date : 14/01/2026
पंतनगर किसान मेला 2026 का भव्य आयोजन
दिनांक: 13 से 16 मार्च 2026
इस पावन अवसर पर किसान भारती एवं इंडियन फॉर्मर्स डाइजेस्ट पत्रिकाओं का विशेषांक प्रकाशित किया जा रहा है।
माननीय कुलपति महोदय द्वारा निर्धारित इस वर्ष का केन्द्रीय विषय है—
“सशक्त महिला – समृद्ध खेती”
उक्त विषय पर आप सभी के विचारोत्तेजक एवं प्रेरणादायी लेख सादर आमंत्रित हैं।
आपके लेख न केवल किसानों को नई दिशा प्रदान करेंगे, बल्कि कृषि के भविष्य को सशक्त और समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
विशेष आग्रह
कृपया अपने लेख निम्न ई-मेल पतों पर प्रेषित करें:
- किसान भारती: kisanbhartipatrika@gmail.com
- इंडियन फॉर्मर्स डाइजेस्ट: indianfarmersdigest@gmail.com
आपकी सक्रिय सहभागिता इस विशेषांक को सार्थक एवं स्मरणीय बनाएगी।
